[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत ने 31 रन पर खो दिए थे 4 विकेट
रोहित, राहुल और सूर्यकुमार यादव फेल
मेलबर्न. विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक बार फिर साबित किया है कि उन्हें क्यों नंबर-1 बल्लेबाज कहते हैं. टी20 वर्ल्ड कप के (T20 World Cup 2022) अपने पहले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से हराया. 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 31 रन पर 4 बड़े विकेट खो दिए थे. इसके बाद कोहली और हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने बेहतरीन प्रदर्शन करके टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया. इसी के साथ टीम ने पिछले साल वर्ल्ड कप में 10 विकेट से मिली हार का बदला भी ले लिया है. इससे पहले पाकिस्तान की ओर से इफ्तिखार अहमद और शान मसूद ने अर्धशतक जड़ा. कोहली ने 53 गेंद पर नाबाद 82 रन बनाए. 6 चौका और 4 छक्का जड़ा.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. दूसरे ओवर में केएल राहुल 8 गेंद पर 4 रन बनाकर नसीम शाह की गेंद पर बोल्ड हुए. इसके बाद हारिस रऊफ ने भारत काे 2 बड़े झटके दिए. रोहित 7 गेंद पर 4 रन बनाकर स्लिप पर पकड़े गए. वहीं सूर्यकुमार यादव 10 गेंद पर 15 रन बनाकर विकेटकीपर रिजवान को कैच दे बैठे. इसके बाद उतरे अक्षर पटेल 3 गेंद पर 2 रन बनाकर रन आउट हुए. हालांकि उनके विकेट पर विवाद रहा.
5 ओवर में बनाने थे 60 रन
भारत के 100 रन 15वें ओवर में पूरे हुए. टीम को अंतिम 30 गेंद पर 60 रन बनाने थे. 16वां ओवर रऊफ ने डाला. उन्होंने 6 रन दिए. 17वें ओवर में नसीम ने भी 6 रन दिए. अब 18 गेंद पर 48 रन की जरूरत थी. 18वां ओवर शाहीन अफरीदी ने डाला. कोहली ने ओवर में 3 चौके जड़े. ओवर में 17 रन बने. अब 12 गेंद पर 31 रन जरूरत थी.
कोहली ने लगाए 2 छक्के
19वां ओवर तेज गेंदबाज हारिफ रऊफ ने डाला. पहली 4 गेंद पर सिर्फ 3 रन बने. 5वीं गेंद पर कोहली ने छक्का लगाया. अंतिम गेंद पर फिर छक्का जड़ा. अब भारत को 6 गेंद पर 16 रन बनाने थे. यह ओवर बाएं हाथ के स्पिनर मोहम्मद नवाज ने डाला. पहली गेंद पर पंड्या आउट हो गए. उन्होंने 37 गेंद पर 40 रन बनाए. एक चौका और 2 छक्का जड़ा. दूसरी गेंद पर दिनेश कार्तिक ने एक रन लिया. तीसरी गेंद पर कोहली ने 2 रन लिया. चौथी गेंद पर छक्का जड़ा. यह नोबॉल भी थी. अब 3 गेंद पर 6 रन की जरूरत थी. चौथी गेंद पर कोहली बोल्ड हो गए, लेकिन फ्री हिट के कारण उन्हें आउट नहीं दिया गया. 3 रन भी मिले. अब 2 गेंद पर 2 रन बनाने थे. 5वीं गेंद पर कार्तिक स्टंप हो गए. उन्होंने 2 गेंद पर एक रन बनाए. अब एक गेंद पर 2 रन की जरूरत थी. नवाज ने अगली गेंद वाइड दे दी. अश्विन ने अंतिम गेंद पर
बाबर और रिजवान नहीं कर सके कमाल
इससे अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ने पाकिस्तान को 159 रन पर रोक दिया. अर्शदीप ने 32 रन देकर 3 विकेट लिए. उन्होंने पहले 2 ओवर में ही बाबर आजम (0) और मोहम्मद रिजवान (4) को आउट करके भारत को शानदार शुरुआत दिलाई. इसके बाद एशिया कप में जबर्दस्त प्रदर्शन करने वाले पंड्या ने 30 रन देकर 3 विकेट लिए. इफ्तिखार अहमद ने 51 रन बनाए और भारतीय गेंदबाजों के सामने बिल्कुल सहज दिखे. शान मसूद ने 42 गेंद में नाबाद 52 रन बनाए.
तेज गेंदबाजों को मिला फायदा
एमसीजी की पिच पर तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही थी. भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप ने इसका पूरा फायदा उठाया. पहले ओवर में भुवनेश्वर ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को हाथ नहीं खोलने दिए. वहीं अर्शदीप ने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर बाबर को आउट किया. रिजवान भी 4 रन बनाकर अर्शदीप की शॉर्ट गेंद का शिकार हुए, जिनका कैच फाइन लेग सीमा के पास भुवनेश्वर ने लपका.
76 रन की बड़ी साझेदारी की
फखर जमां के अंतिम एकादश में नहीं होने के कारण मसूद का काम पारी के सूत्रधार की भूमिका निभाना था. उन्होंने इफ्तिखार को आक्रामक खेल दिखाने की छूट दी. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में मोहम्मद शमी को गेंद सौंपी जबकि स्पिनर अश्विन नौवें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए. इफ्तिखार ने पांच गेंद के भीतर 4 छक्के जड़े, लेकिन शमी ने दूसरे स्पैल में उन्हें पगबाधा आउट करके तीसरे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी तोड़ी.
India vs Pakistan T20 LIVE Scorecard: विराट कोहली-हार्दिक पंड्या ने मैच का पासा पलटा
पंड्या ने शादाब खान, हैदर अली और मोहम्मद नवाज को पवेलियन भेजा. शाहीन शाह अफरीदी ने कुछ उम्दा शॉट खेलकर पाकिस्तान को 150 रन के पार पहुंचाया. उन्होंने 8 गेंद पर 16 रन बनाए.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Hardik Pandya, IND vs PAK, India Vs Pakistan, Pakistan, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : October 23, 2022, 17:24 IST
[ad_2]
Source link