Home Sports IND vs PAK World Cup 2022 Playing XI: पंत-चहल को नहीं मिला मौका, ऐसी है भारत और पाकिस्तान की प्लेइंग-11

IND vs PAK World Cup 2022 Playing XI: पंत-चहल को नहीं मिला मौका, ऐसी है भारत और पाकिस्तान की प्लेइंग-11

0
IND vs PAK World Cup 2022 Playing XI: पंत-चहल को नहीं मिला मौका, ऐसी है भारत और पाकिस्तान की प्लेइंग-11

[ad_1]

IND vs PAK World Cup 2022 T20i Playing XI: टी20 वर्ल्ड कप 2022 का सबसे बड़ा मुकाबला कुछ देर में शुरू होने वाला है. पाकिस्ता के खिलाफ मैच में (Ind vs PAK) भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यह दोनों ही टीमों का मौजूदा टूर्नामेंट का पहला मैच है. ऐसे में दोनों ही टीमों की नजर जीत के साथ आगाज करने पर होगी. प्लेइंग-11 की बात करें, तो बतौर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक खेल रहे हैं. ऋषभ पंत को मौका नहीं मिला है. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं. उन्हें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जगह अंतिम समय में 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया.

पाकिस्तान की बात करें, तो तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी लगभग 3 महीने बाद कोई इंटरनेशनल मैच खेलने उतर रहे हैं. उन्हें श्रीलंका दौरे पर पैर में चोट लग गई थी. इस कारण वे टी20 एशिया कप में भी नहीं उतर सके थे. बतौर ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज और शादाब खान अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे. मेलबर्न पिच की बात करें, तो इस पर थोड़ी हरी घास है. इस पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी. इसके बाद यह बल्लेबाजी के लिए अनुकूल हो जाएगी. मैच के दौरान लगभग एक लाख फैंस मौजूद रहेंगे.

पिछले टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत पर 10 विकेट से जीत दर्ज करके उसकी शुरुआत ही खराब कर दी थी. इसके बाद टीम संभल नहीं सकी और सुपर-12 राउंड से ही बाहर हो गई थी. ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा इस बार जीत के साथ आगाज करना चाहेंगे.

IND vs PAK T20: दिनेश कार्तिक या पंत, किसे मिलेगा पाकिस्तान के खिलाफ मौका, सचिन के मुताबिक…

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, आर अश्विन, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी.

पाकिस्तान: बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शान मसूद, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ.

Tags: Babar Azam, IND vs PAK, India vs Paksitan, Pakistan, Rohit sharma, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here