[ad_1]

सीएम शिवराज बच्चों के साथ डांस करते हुए
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
मुख्यमंत्री निवास पर कोविड काल के दो साल बाद बगैर किसी बंदिश के दीपावली का उत्सव पूरे उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोविड काल में अनाथ बच्चों के साथ स्मार्ट सिटी पार्क में पहुंचकर पौधारोपण किया। पौधरोपण करने के लिए सीएम कार से दो बच्चों रहमान और दिया को अपने साथ लेकर पार्क पहुंचे। जहां भोपाल जिले की- आरती, दिया, अमन, सुधांशु, विवान, सीहोर जिले की – सपना, कोमल, राजगढ़ जिले के – फैजान, सोहेब, रहमान, जैनब के साथ पौधरोपण किया।
मुख्यमंत्री निवास पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें कोविड बाल सेवा योजना, बाल आशीर्वाद योजना के 315 बच्चे शामिल हुए। यहां सीएम शिवराज ने बच्चों के साथ खूब मस्ती की। सीएम ने बच्चों के साथ गाना गाया और डांस भी किया। कार्यक्रम में बच्चों गाने के साथ कविता, गाने, डांस की प्रस्तुति दी जा रही है।
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) October 23, 2022 “>http://
#WATCH | Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan along with his wife celebrates Diwali with children who lost their parents during Covid19 pandemic, in Bhopal pic.twitter.com/bdMcjtVXlz
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) October 23, 2022
सीएम शिवराज ने शनिवार को सभी प्रदेश वासियों को दीपावली की सभी को शुभकामनाएं दी थी। उन्होंने कहा था कि आज से दीपावली की पूजा प्रारंभ होगी। पूर्व प्रारंभ हो गया है। मैं चौदस के दिन दीपावली का पर्व मेरे उन बेटे बेटियों के साथ, भांजे-भांजियों के साथ मनाऊंगा, जो कोविड के कारण अपने माता-पिता को खो चुके हैं। सीएम ने हा कि उनके साथ खुशियां बांटना, त्यौहार मनाना उनके साथ मुझे भी खुशी देगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल और आसपास के बच्चों के साथ हम यहां दीपावली का त्यौहाार मनाएंगे और जो बच्चे बाहर के हैं। हम कलेक्टर को निर्देश दे रहे हैं कि कार्यक्रम करके उनको उपहार भेंट करें। खुशियां उनके साथ साझा करें। सीएम ने कहा कि ऐसे सभी बेटे बेटियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनांए। वह चिंता ना करें और मामा उनके साथ हैं।
[ad_2]
Source link