[ad_1]

ऋषि सुनक और बोरिस जॉनसन
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन सकते हैं। देश का अगला प्रधानमंत्री बनने के लिहाज से वह मजबूत दावेदार बनकर उभरे हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि कंजर्वेटिव पार्टी का नेता बनने की दौड़ से पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपना नाम वापस ले लिया है। इसके बाद सुनक अब कभी भी ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन सकते हैं। हालांकि, इसके लिए हाउस ऑफ कामंस की नेता पेनी मोरडौंट को कम समर्थन मिलना जरूरी होगा।
क्यों बने ऐसे हालात?
इससे पहले पिछले हफ्ते लिज ट्रस के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे का एलान कर दिया था। इसके बाद सत्ताधारी दल इस साल तीसरे प्रधानमंत्री को चुनने में जुटा है। इस समय ब्रिटेन गंभीर राजनीतिक उथलपुथल और गंभीर आर्थिक चुनौतियों का भी सामना कर रहा है।
सुनक के पास कितना समर्थन?
भारतीय मूल के 42 वर्षीय सुनक एकमात्र उम्मीदवार हैं, जिन्हें 100 से अधिक सांसदों का समर्थन हासिल है। यह संख्या चुनाव लड़ने के लिए आवश्यक भी है। वहीं, हाउस ऑफ कामंस की नेता पेनी मोरडौंट को अभी तक बहुत कम समर्थन हासिल हुआ है। हालांकि, स्थानीय समय दोपहर दो बजे तक नामांकन प्रक्रिया बंद होने तक वे समर्थन जुटाने की कोशिश करते रहेंगे।
सुनक के सामने क्या चुनौती?
यदि मोरडौंट नामांकन के लिए जरूरी 100 सांसदों का समर्थन नहीं जुटा पाते हैं, तो सुनक को विजेता घोषित कर दिया जाएगा। वह सोमवार शाम तक 10 डाउनिंग स्ट्रीट में पहुंच सकते हैं।
चुनाव हुए तो क्या होगा?
यदि दोनों नेताओं के बीच मतपत्र के जरिए चुनाव होगा, तो कंजर्वेटिव पार्टी के 357 सांसद सोमवार को अपनी वरीयता दर्शाने के लिए सांकेतिक मतदान करेंगे। इसके बाद भी कोई मैदान से नहीं हटता, तो चुनाव का फैसला देशभर के 1,72,000 पार्टी सदस्य करेंगे। परिणाम शुक्रवार को घोषित किया जाएगा।
[ad_2]
Source link