Home Sports Sri Lanka vs Ireland T20 WC live Score: आयरलैंड और श्रीलंका के बीच मैच में बल्लेबाजों को मिलेगी मदद, देखें पिच रिपोर्ट

Sri Lanka vs Ireland T20 WC live Score: आयरलैंड और श्रीलंका के बीच मैच में बल्लेबाजों को मिलेगी मदद, देखें पिच रिपोर्ट

0
Sri Lanka vs Ireland T20 WC live Score: आयरलैंड और श्रीलंका के बीच मैच में बल्लेबाजों को मिलेगी मदद, देखें पिच रिपोर्ट

[ad_1]

नई दिल्ली. श्रीलंका की टीम आज (23 अक्टूबर) सुपर-12 में अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ (Sri Lanka vs Ireland) खेलेगी. दसुन शनाका (Dasun Shanaka) एंड कंपनी को ग्रुप ए के पहले ही मुकाबले में नामीबिया के खिलाफ 55 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन उसके बाद एशियन चैंपियन ने शानदार वापसी की और नीदरलैंड के खिलाफ 16 रनों से जीत दर्ज कर सुपर-12 में प्रवेश कर लिया. वहीं, आयरलैंड की टीम को हल्के में आंकना श्रीलंका के लिए भारी पड़ सकता है.

आयरलैंड ने हाल ही में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से मात देकर सुपर-12 से बाहर ढकेल दिया है. ऐसा पहली बार हुआ जब वेस्टइंडीज टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-12 का हिस्सा नहीं है. अब देखना दिलचस्प होगा आयरलैंड की टीम एशिया कप विजेताओं के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करती है.

टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबला कब खेला जाएगा?
आयरलैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबले की शुरुआत सुबह 9.30 बजे से होगी.

टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड और श्रीलंका के बीच मैच कहां खेला जाएगा?
सुपर-12 राउंड में आयरलैंड और श्रीलंका के बीच मैच होबार्ट के बेलेरिव ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा.

सुपर-12 राउंड में श्रीलंका और आयरलैंड के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
श्रीलंका और आयरलैंड की लाइव स्ट्रीमिंग को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है.

टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट कहां होगा?
टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड और श्रीलंका के बीच मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं.

सुपर-12 के लिए दोनों टीमें

आयरलैंड- एंड्रयू बालबर्नी (सी), मार्क अडायर, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलनी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, फिओन हैंड, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, कॉनर ओल्फर्ट, सिमी सिंह, पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर , लोर्कन टकर, क्रेग यंग.

श्रीलंका- दासुन शनाका (कप्तान), दनुष्का गुणथिलका, पथुम निस्सांका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, धनंजया डी सिल्वा, वनिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, जेफरी वेंडरसे, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा (फिटनेस के अधीन), लाहिरू कुमारा (फिटनेस के अधीन), दिलशान मदुशंका, प्रमोद मदु.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here