[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत-पाक के बीच मैच आज दोपहर खेला जाएगा.
मेलबर्न में बारिश का साया मंडरा रहा है.
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच मुकाबले का इंतजार खत्म हो चुका है. दोनों टीमें आज (23 अक्टूबर) को मेलबर्न के मैदान में आमने-सामने होंगी. कई दिग्गज इस मुकाबले को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. उनमें से एक नाम पूर्व भारतीय खिलाड़ी अनिल कुंबले (Anil Kumble) का भी है. इस मैच को लेकर उन्होंने भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) के स्थान पर हर्षल पटेल (Harshal Patel) को चुना है.
मोहम्मद शमी ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया था. कंगारू टीम के खिलाफ उन्होंने केवल एक ही ओवर फेंका जिसमें उन्होंने 3 विकेट हासिल कर सभी को प्रभावित किया. इसके बावजूद अनिल कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ उन्हें नहीं चुना है. कुंबले के मुताबिक टीम हर्षल पटेल और भुवनेश्वर कुमार के साथ मैदान में उतरेगी.
हर्षल पटेल बल्लेबाजी में बढ़त देंगे- अनिल कुंबले
इएसपीएन क्रिकइंफो पर बातजीत के दौरान दिग्गज खिलाड़ी ने बताया, ‘विश्व कप की अगुवाई करते हुए हर्षल पटेल गेंदबाजी लाइन-अप का हिस्सा रहे हैं, वह बीच के ओवरों से डेथ ओवर तक गेंदबाजी करते हैं तो मुझे लगता है टीम उनके साथ जाएगी. हां, शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में उस एक ओवर में वही किया जो करना था, लेकिन पिछले कुछ समय से वे नई गेंद से प्रभावी रहे हैं.’
उन्होंने आगे कहा, ‘यदि आप शमी और भुवी के साथ जाते हैं तो दोनों गेंदबाजों को शुरुआत में अच्छी गेंदबाजी की भूमिका निभानी होगी. वहीं, बीच के ओवरों में अर्शदीप को आना होगा. अगर आप ऐसा कर रहे हैं तो आपकी बल्लेबाजी सातवें नंबर पर सीमित है. यदि अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन दोनों मैदान में उतरते हैं तो वह सातवें या आठवें नंबर पर आएंगे. लेकिन फिर हर्षल पटेल आपको बल्लेबाजी बढ़त देते हैं.’
मैच पर बारिश का साया
भारत-पाक मुकाबले पर बारिश का साया बना हुआ है. मेलबर्न के मौसम पर नियंत्रण नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार मेलबर्न में सुबह और शाम को बारिश होने की संभावना है. लेकिन यदि यह मुकाबला रद्द होता है तो दोनों टीमों को एक-एक प्वाइंट दिए जाएंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Anil Kumble, India Vs Pakistan, Mohammad Shami, T20 World Cup 2022, Team india
FIRST PUBLISHED : October 23, 2022, 07:35 IST
[ad_2]
Source link