Home Sports T20 WC 2022: शोएब अख्तर का विवादित पोस्ट हुआ वायरल, भारतीय फैंस ने लगाई लताड़

T20 WC 2022: शोएब अख्तर का विवादित पोस्ट हुआ वायरल, भारतीय फैंस ने लगाई लताड़

0
T20 WC 2022: शोएब अख्तर का विवादित पोस्ट हुआ वायरल, भारतीय फैंस ने लगाई लताड़

[ad_1]

हाइलाइट्स

शोएब अख्तर का विवादित पोस्ट हुआ वायरल
नो-बॉल को लेकर अंपायर को घेरा
भारतीय फैंस ने लगाई लताड़

नई दिल्ली. भारतीय टीम (Indian Team) को टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ जीत मिली है. दिवाली से पहले मिली इस रोमांचक जीत से देश में जहां खुशी का माहौल दोगुना हो गया है. वहीं नजदीकी मुकाबले में मिली हार के बाद पाकिस्तान में निराशा का माहौल बना हुआ है. ग्रीन टीम के पूर्व क्रिकेटर और पत्रकार भारत के खिलाफ मिली इस हार को पचा नहीं पा रहे हैं, और नवाज द्वारा फेंके गए आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर अंपायर द्वारा नो-बॉल दिए जाने की आलोचना कर रहे हैं.

हैरानी वाली बात यह कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) भी अंपायर पर निशाना साध रहे हैं. अख्तर ने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘अंपायर भाइयों आज रात सोच-विचार करने के लिए आपके लिए खाना.’ अख्तर के इस पोस्ट पर भारतीय फैंस अब उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.

एक फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘सर सर सर………’

‘देखिए यह वीडियो और अंपायर का रिएक्शन.’

‘कृपया शिकायत करना बंद करें. यह एक नो बॉल था.’

यह भी पढ़ें- भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच देखने के लिए सिनेमाघरों में उमड़े फैंस

बता दें मेलबर्न में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम आठ विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाने में कामयाब हुई थी. वहीं लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी भारतीय टीम ने इसे छह विकेट के नुकसान पर आखिरी गेंद पर प्राप्त कर लिया. टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली ने 53 गेंदों में 82 रनों की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी खेली. कोहली को इस उम्दा पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.

Tags: Icc T20 world cup, India Vs Pakistan, Shoaib Akhtar, T20 World Cup, T20 World Cup 2022



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here