Home Sports VIDEO: नवाज कोई मसला नहीं, तू मेरा मैच विनर है- हार के बाद बाबर आजम ने टीम को दिलाया जोश

VIDEO: नवाज कोई मसला नहीं, तू मेरा मैच विनर है- हार के बाद बाबर आजम ने टीम को दिलाया जोश

0
VIDEO: नवाज कोई मसला नहीं, तू मेरा मैच विनर है- हार के बाद बाबर आजम ने टीम को दिलाया जोश

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय टीम के खिलाफ पाकिस्तान को टी20 विश्व कप के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा. आखिरी ओवर तक चले मैच में भारत ने विराट कोहली की नाबाद 82 रन की पारी की बदौलत 4 विकेट से जीत हासिल की. पाकिस्तान ने 8 विकेट पर 159 रन का स्कोर खड़ा किया था. आखिरी ओवर में 16 रन का बचाव करना था मोहम्मद नवाज जिसमें नाकाम रहे. हार के बाद ड्रेसिंग रूम में कप्तान बाबर आजम ने अपने गेंदबाज और टीम का हौसला बढ़ाया.

पीसीबी ने मैच के बाद का वीडियो शेयर किया है. ड्रेसिंग में रूम में खड़े बाबर इसमें टीम को जोश भरते नजर आए, उन्होंने कहा, “बहुत अच्छा मैच हुआ, हमने पूरी कोशिश की है और कोशिश करना ही हमारे हाथ में होता है. हमने कुछ गलतियां की है उससे सीखना है, गिरना नहीं है. अभी तो टूर्नामेंट शुरू हुआ है और काफी सारे मुकाबले पड़े हैं. देखो फिर वही बात करूंगा मैं, किसी एक बंदे की वजह से नहीं हारे हैं हम. हम सब हारे हैं, कोई भी किसी पर अंगुली ना उठाए कि उसने हराया है या मैंने हराया. ये बिल्कुल भी नहीं करना है, ये टीम में कभी नहीं होगा. हम एक टीम की तरह से हारे हैं और एक टीम की तरह से ही जीतेंगे. सब को एक साथ रहना है इस बात को याद रखिए.”

“हमने अच्छा प्रदर्शन भी किया है वो भी देखिए, जो हमसे छोटी छोटी गलतियां हुई उसे सही करना है. खासकर आप नवाज कोई मसला (परेशानी) नहीं, तू मैच विनर है मेरा और मेरा हमेशा ही तुम्हारे पर विश्वास रहेगा, सिर झुकाना नहीं है तू मै जिताएगा, आगे हमें मैच जिताएगा. बहुत ही अच्छी कोशिश थी, दबाव वाला ओवर था और आप इतने ज्यादा मैच को क्लोज लेकर गए बहुत ही शानदार.”
“जो यहां हो गया यहीं पर छोड़कर जाना, आगे जाकर नए सिरे से शुरू करना है. हम एक टीम की तरह से काफी अच्छा खेले हैं. इसी चीज को आगे लेकर जाना है. आप सभी को बहुत शुभकामनाएं.”

Tags: Hardik Pandya, India Vs Pakistan, Mohammad Nawaz, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Virat Kohli



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here