Home Sports VIDEO: पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद मैदान पर रोने लगे हार्दिक पंड्या, जानें ऑलराउंडर को किस बात ने किया भावुक

VIDEO: पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद मैदान पर रोने लगे हार्दिक पंड्या, जानें ऑलराउंडर को किस बात ने किया भावुक

0
VIDEO: पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद मैदान पर रोने लगे हार्दिक पंड्या, जानें ऑलराउंडर को किस बात ने किया भावुक

[ad_1]

हाइलाइट्स

हार्दिक जब क्रीज पर आए, तब टीम इंडिया 31 रन पर 4 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी
उन्होंने कोहली के साथ शतकीय साझेदारी की और भारत को जीत की दहलीज तक ले गए
मैच के बाद हार्दिक बेहद भावुक हो गए और उनकी आखों में लगातार आंसू बहते रहे

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 का दूसरा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ, आखिरी गेंद तक चले राेमांचक मैच में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया. चेज मास्टर माने जाने वाले विराट कोहली ने लय हासिल करते हुए ताबड़तोड़ 82 रन ठोंककर जीत भारत की झोली में डाल दी और भारतीय क्रिकेट फैंस को दीवाली का यादगार तोहफा दे दिया. विराट के साथ ही हार्दिक पंड्या ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने मैच में पहले महत्वपूर्ण 3 विकेट चटकाए और फिर 40 रन बेशकीमती रन बनाकर टीम इंडिया को संकट से उबार लिया.

हार्दिक पंड्या उस वक्त क्रीज पर आए, जब टीम इंडिया 31 रन पर 4 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी. उन्होंने कोहली के साथ शतकीय साझेदारी की और भारत को जीत की दहलीज तक ले गए. मैच के बाद क्रिकेट कमेंटेटर्स से  बातचीत हार्दिक पंड्या बेहद भावुक हो गए और उनकी आखों में लगातार आंसू बहते रहे.

अपने पिता को यादकर भावुक हो गए हार्दिक

जतिन सप्रू और इरफान पठान से बातचीत के दौरान हार्दिक अपने पिता द्वारा उनके और क्रुणाल पंड्या के लिए किए गए त्याग को याद कर भावुक हो गए. उन्होंने कहा, ‘मुझे महसूस हुआ कि ये पापा के लिए है. आज जो हुआ वह उसे देखकर काफी खुश होते. ये उनके लिए है. केवल अपने पिता के बारे में सोच रहा था. अगर वो मुझे खेलने का मौका नहीं देते तो मैं कहां इधर होता. इतना बड़ा बलिदान करना. बच्चों के लिए शहर बदलना. मैं नहीं कर सकता.’

सुपर 12 नहीं, ऐसा लगा वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला देख रहे हैं… पल-पल बढ़ता रहा रोमांच

राहुल द्रविड़ मैदान पर ड्रिंक्स लेकर उतरे, विराट कोहली को दिया ऐसा गुरुमंत्र; जिसने पलट दी बाजी

उन्होंने कहा, ‘मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगा. यदि उन्होंने मुझे मौका नहीं दिया होता तो मैं आज यहां खड़ा नहीं होता. उन्होंने बहुत बलिदान दिए. वह अपने बच्चों की खातिर दूसरे शहर में बस गए. मैं तब छह साल का था और और वह दूसरे शहर में बस गए और वहीं उन्होंने व्यवसाय किया. यह बहुत बड़ी बात है.’

IND vs PAK
हार्दिक पंड्या ने टी20 फॉर्मेट में 1000 रन पूरे कर लिये. साभार- BCCI Twitter Page

टीम ने जीत के लिए दिल से मेहनत की: हार्दिक

उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ जीत पर उन्होंने कहा, ‘टीम जीतने के लिए दिल से मेहनत कर रही है. यह बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि पहला मैच है और पाकिस्तान के खिलाफ है. लड़कों ने बहुत मेहनत की है. सब करते हैं मेहनत, लेकिन बहुत दिल से मेहनत किए हैं. सबके लिए खुशी है. सब खुश हैं, आप देख सकते हैं, जैसे जीते हैं. कोई फेल भी होता है तो नहीं बोलते कि तेरी वजह से हारे हैं. हम हारेंगे साथ में, जीतेंगे साथ में.’

हार्दिक ने आगे कहा, ‘विराट और मेरा योगदान था, लेकिन मुझे लगता है कि ये जीत एक-एक खिलाड़ी की है। अर्शदीप ने जैसा बॉलिंग डाला, भुवनेश्वर कुमार ने जैसा बॉलिंग डाला, मोहम्मद शमी ने जैसा बॉलिंग डाला. भले चार विकेट गिरे, लेकिन ऊपर के चार चौके सूर्यकुमार यादव ने मारे या किसी ने भी मारे बहुत बढ़िया शॉट थे.’

Tags: Hardik Pandya, India Vs Pakistan, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Virat Kohli



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here