[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत की जीत पर बच्चों की तरह उछलने लगे सुनील गावस्कर
कृष्णम्माचारी श्रीकांत और पठान ने कुछ यूं दिया साथ
स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट जतिन सप्रू भी नहीं रहे पीछे
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) का सबसे बड़ा मुकाबला रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया. इस सांस रोक देने वाले मुकाबले में भारतीय टीम को चार विकेट से जीत मिली. पाकिस्तान के खिलाफ मिली इस रोमांचक जीत के बाद जहां भारतीय फैंस काफी खुश नजर आए. वहीं देश के कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटर भी अपनी खुशी नहीं छुपा पाए.
देश के पूर्व कप्तान एवं महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वह भारतीय टीम की जीत के बाद बीच मैदान में उछलते हुए नजर आ रहे हैं. यही नहीं उनके पूर्व साथी क्रिकेटर कृष्णम्माचारी श्रीकांत और पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान भी मैदान में जीत का जश्न मनाते हुए नजर आए.
Don’t have a caption for this … Don’t think it needs one .. #INDvsPAK pic.twitter.com/M4KVuXmr89
— Jatin Sapru (@jatinsapru) October 23, 2022
यह भी पढ़ें- सौरव गांगुली ने नाम लिया वापिस, भाई स्नेहाशीष का कैब अध्यक्ष बनना तय
खुशी के इस पल को स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट जतिन सप्रू (Jatin Sapru) ने शेयर किया है. सप्रू ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, ‘इसके लिए कोई कैप्शन नहीं है… ऐसा मत सोचो कि इसे जरूरत है.’ शेयर किए गए वीडियो में सप्रू भी भारतीय दिग्गजों के साथ मैदान में जीत का जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं.
बता दें मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था. भारत द्वारा मिले निमंत्रण को स्वीकार करते हुए पाकिस्तान निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाने में कामयाब रही. टीम के लिए शान मसूद (52*) और इफ्तिखार अहमद ने (51) ने उम्दा अर्द्धशतकीय पारी खेली.
पाकिस्तान द्वारा मिले 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. लेकिन टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए 53 गेंद में 82 रनों की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी खेली, और टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे. कोहली के अलावा हार्दिक पंड्या ने 40 रनों का योगदान दिया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Icc T20 world cup, India Vs Pakistan, Irfan pathan, Sunil gavaskar, T20 World Cup, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : October 23, 2022, 23:23 IST
[ad_2]
Source link