Home Sports ‘क्रिकेट के लीजैंड हैं कोहली, उनकी आलोचना हैरान करने वाली थी..’ ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने की विराट की तारीफ

‘क्रिकेट के लीजैंड हैं कोहली, उनकी आलोचना हैरान करने वाली थी..’ ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने की विराट की तारीफ

0
‘क्रिकेट के लीजैंड हैं कोहली, उनकी आलोचना हैरान करने वाली थी..’ ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने की विराट की तारीफ

[ad_1]

हाइलाइट्स

आस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहाकि लंबे समय तक कोहली का बल्ला खामोश नहीं रह सकता
उन्होंने विराट के खराब फॉर्म को लेकर आलोचना पर भी हैरानी जताई

मेलबर्न. टी20 वर्ल्ड कप में सुपर 12 के दूसरे मैच में पाकिस्तान के खिलाफ जीत के नायक रहे विराट कोहली (Virat Kohli) की हर तरफ तारीफ हो रही है, दबाव में जिस तरह शांत रहकर कोहली मैच को आगे लेकर गए और आखिर में जीत दिलाई वह काबिलेतारीफ था. क्रिकेट के दिग्गज कोहली की पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई 82 रन की बेहतरीन पारी के मुरीद हो गए हैं. उनकी तारीफ करने वालों में एक और दिग्गज का नाम जुड़ गया है और वह हैं ब्रेट ली.

आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली का मानना है कि लंबे समय तक विराट कोहली के बल्ले को खामोश रख पाना संभव नहीं है और उन्होंने विराट के खराब फॉर्म को लेकर आलोचना पर भी हैरानी जताई. ली ने कहा कि कोहली जैसे लीजैंड के बल्ले को लंबे समय तक चुप नहीं रखा जा सकता.

विराट कोहली की पारी के ‘क्रिकेट के भगवान’ भी हुए मुरीद, कहा- ‘यह आपके जीवन की सर्वश्रेष्ठ पारी’

VIDEO: पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद मैदान पर रोने लगे हार्दिक पंड्या, जानें ऑलराउंडर को किस बात ने किया भावुक

पाकिस्तान के खिलाफ जीत के नायक थे कोहली
कोहली ने टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में 82 रन बनाकर भारत को चार विकेट से जीत दिलाई. ली ने कहा, “मुझे हैरानी होती है जब कोहली जैसे कद्दावर बल्लेबाज की आलोचना की जाती है. उनकी आलोचना करने वालों ने उनका रिकॉर्ड और तीनों प्रारूपों में उनका प्रदर्शन नहीं देखा.”

राहुल द्रविड़ मैदान पर ड्रिंक्स लेकर उतरे, विराट कोहली को दिया ऐसा गुरुमंत्र; जिसने पलट दी बाजी

शतक या अर्धशतक नहीं बना पाना खेल का हिस्सा
उन्होंने कहा, ‘‘कई बार आप शतक या अर्धशतक नहीं बना पाते, यह पेशेवर खेल में चलता है. मैं इतना जानता हूं कि कोहली खेल (क्रिकेट) का लीजेंड है और ऐसे खिलाड़ी लंबे समय तक खामोश नहीं रह सकते हैं.’’

मोहम्मद शमी बुमराह के अच्छे विकल्प
ब्रेट ली ने भारतीय गेंदबाजी को लेकर कहा कि जसप्रीत बुमराह की कमी भारत को खल रही है, लेकिन मोहम्मद शमी उनका अच्छा विकल्प हैं. ली ने कहा, ”उन्हें बुमराह की जरूरत थी. भारत को अगर टूर्नामेंट जीतना है तो आखिरी पांच ओवर में अच्छी गेंदबाजी करनी होगी. डैथ ओवरों में अच्छी गेंदबाजी करने वाली टीम ही जीतेगी.”

Tags: Brett lee, India Vs Pakistan, T20 World Cup 2022, Virat Kohli, Virat Kohli T20 Record

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here