[ad_1]
हाइलाइट्स
होटल में खिलाड़ियों ने पूरी रात जश्न मनाया
भारत का सामना अब नीदरलैंड से
भारत प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान पर जीत का जश्न जमकर मनाया. खिलाड़ियों ने टीम होटल में पूरी रात मस्ती की. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एंड कंपनी सिडनी पहुंच गई है जहां उसे टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के अपने दूसरे मैच में नीदरलैंड से भिड़ना है. भारत ने पाकिस्तान को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में 4 विकेट से मात दी. टीम इंडिया गुरुवार (27 अक्टूबर) को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर नीदरलैंड (India vs Netherlands) से भिड़ेगी.
भारतीय खिलाड़ी आज यानी सोमवार (24 अक्टूबर) को सिडनी में टीम होटल में दीवाली सेलिब्रेट करेंगे. अनुभवी लेग स्पनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक सेल्फी शेयर की है जिसमें वह अपने पति चहल के साथ फ्लाइट में नजर आ रही हैं. धनश्री ने फोटो पर सिडनी लिखा हुआ है. धनश्री ने आंखों के ऊपर काले रंग का गॉग्ल्स लगा रखा है.
यह भी पढ़ें: 364 दिन बाद हिसाब बराबर.. रोहित शर्मा एंड कंपनी क्या कर पाएगी महेंद्र सिंह धोनी के धुरंधरों जैसा कमाल?
Most Wins Calendar Year: रोहित शर्मा के रणबांकुरों ने पाकिस्तान को पस्त कर बनाया World Record
धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल
टॉप पर है टीम इंडिया
पाकिस्तान को हराकर भारतीय टीम इस समय ग्रुप 2 के प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर है. टीम इंडिया गुरुवार को नीदरलैंड के खिलाफ बड़ी जीत की उम्मीद कर रही होगी. इससे उसका नेट रनरेट बढ़ेगा और टॉप पर उसकी स्थिति और मजबूत हो जाएगी. इस ग्रुप में भारत के साथ बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान की टीमें भी हैं. नीदरलैंड और जिम्बाब्वे ने पहले राउंड में दमदार प्रदर्शन कर सुपर 12 में एंट्री मारी है.
15 साल से खिताब का इंतजार
भारतीय टीम 15 साल के खिताबी सूखे को खत्म करने के इरादे से ऑस्ट्रेलिया पहुंची है. टीम इंडिया आठवीं बार टी20 विश्व कप खेलने उतरी है. इससे पहले उसने 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खिताब अपने नाम किया था. इससे पहले भारत तीन बार सेमीफाइनल में पहुंच चुका है.
कोहली ने दिखाया दम
पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने धमाकेदार प्रदर्शन किया. कोहली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 82 रन की पारी खेली. टीम इंडिया के इस पूर्व कप्तान ने पाकिस्तान पर भारत को 4 विकेट से रोमांचक जीत दिलाने में अहम रोल अदा किया. भारतीय टीम 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय 31 के कुल स्कोर पर अपने चार विकेट गंवा चुकी थी. इसके बाद कोहली ने भारत की मैच में जबरदस्त वापसी कराई. उन्होंने हार्दिक पंड्या के साथ मिलकर 113 रन की साझेदारी निभाई. पंड्या 37 गेंदों पर 40 रन बनाकर आउट हुए.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Dhanashree Verma, Rohit sharma, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Virat Kohli, Yuzvendra Chahal
FIRST PUBLISHED : October 24, 2022, 10:43 IST
[ad_2]
Source link