Home Sports ‘पाकिस्तान तटस्थ स्थान पर एशिया कप 2023 खेलने के लिए राजी नहीं होगा’

‘पाकिस्तान तटस्थ स्थान पर एशिया कप 2023 खेलने के लिए राजी नहीं होगा’

0
‘पाकिस्तान तटस्थ स्थान पर एशिया कप 2023 खेलने के लिए राजी नहीं होगा’

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह के 2023 में होने वाले एशिया कप को तटस्थ स्थल पर खेलने के बयान के बाद भारत और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) टकराव की स्थिति में आ गए है और पड़ोसी देश ने अगले साल होने वाले वनडे विश्वकप से हटने की धमकी दे डाली. इसी मुद्दे पर बोलते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारुख इंजीनियर ने कहा कि पाकिस्तान तटस्थ स्थान पर एशिया कप 2023 खेलने के लिए राजी नहीं होगा, बल्कि देश में ही टूर्नामेंट कराने के लिए वह एसीसी (एशियाई क्रिकेट परिषद) के साथ बातचीत करेगा.

फारुख इंजीनियर ने ‘क्रिकट्रैकर पर बैटब्रिक्स7 की प्रस्तुति रन की रणनीति शो’ पर कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तान तटस्थ स्थान पर खेलने के लिए सहमत होगा, क्योंकि उन्हें संसाधनों और पाकिस्तान में खेलने के लिए विदेशी टीमों की जरूरत है. वे लंबे समय से क्रिकेट से दूर रहे हैं.’ फारुख ने आगे कहा कि बीसीसीआई सचिव जय शाह, जो एसीसी के अध्यक्ष भी हैं, तटस्थ स्थल से जुड़े मामले को अपने हाथों में ले सकते हैं.

अर्शदीप सिंह की मां बेटे को गेंदबाजी करते हुए नहीं देखती, वजह जानकर आप सभी करेंगे सलाम

भारत के पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ‘लेकिन विडंबना यह है कि जय शाह एसीसी के अध्यक्ष हैं, इसलिए पाकिस्तान ने सभी देशों के साथ एक तत्काल बैठक के लिए कहा है. तो देखते हैं कि वे क्या निर्णय लेते हैं.’ एशिया कप के 2023 सत्र को 50 ओवर के फॉर्मेट में खेला जायेगा. भारत में आयोजित होने वाले विश्व कप से पहले खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट की मेजबानी एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने पाकिस्तान को सौंपी गई है.

इससे पहले भी एशिया कप का आयोजन तटस्थ स्थल पर हो चुका है. मेजबान श्रीलंका ने आर्थिक संकट के बीच एशिया कप 2022 की मेजबानी करने में असमर्थता जताई थी जिसके बाद इसका आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में किया गया था. भारत और पाकिस्तान की टीमें दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के कारण केवल एशिया कप और वैश्विक आयोजनों में एक-दूसरे से खेलती हैं.

Tags: Asia cup, BCCI, Pakistan, Pcb, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here