[ad_1]

राम सेतु रिव्यू
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Movie Review
राम सेतु
कलाकार
अक्षय कुमार
,
जैकलीन फर्नांडीज
,
नुसरत भरूचा
,
सत्य देव
और
शुभम और नासिर आदि
लेखक
अभिषेक शर्मा
निर्देशक
अभिषेक शर्मा
निर्माता
केप ऑफ गुड फिल्म्स
,
अबंदंशिया एंटरटेनमेंट
,
प्राइम वीडियो
और
लाइका प्रोडक्शंस
रिलीज डेट
25 अक्तूबर 2022
विस्तार
अभी साल भर पूरा हुआ नहीं है और अपनी पिछली हिट फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के बाद से अभिनेता अक्षय कुमार को बॉक्स ऑफिस पर कोई गुड न्यूज मिली भी नहीं है। ‘सूर्यवंशी’ से ठीक पहले टिकट खिड़की पर एक फ्लॉप फिल्म ‘बेलबॉटम’ और ‘सूर्यवंशी’ के बाद लगातार तीन फ्लॉप फिल्में होली पर रिलीज हुई ‘बच्चन पांडे’, उसके बाद आई ‘सम्राट पृथ्वीराज’ और फिर राखी पर रिलीज हुई ‘रक्षाबंधन’ दे चुके अक्षय कुमार की हिंदी सिनेमा में ब्रांड वैल्यू को बनाए रखने का इस साल का आखिरी पुल है, फिल्म ‘राम सेतु’। पौराणिक कथाओं को आधुनिक सोच के साथ मिलाकर रहस्य और रोमांच वाली फिल्में बनाने की विदेश में लंबी परंपरा रही है। और, इस परंपरा का सबसे दिलचस्प उदाहरण रही निर्देशक रॉन हॉवर्ड की फिल्म ‘डा विंची कोड’। टॉम हैंक्स अभिनीत इस फिल्म में ईसाई धर्म की उत्पत्ति से जुड़ी तमाम ऐसी घटनाओं को एक आधुनिक कहानी में पिरोया गया था, जिनके चलते फिल्म का ईसाई समुदाय के कई संगठनों ने दुनिया भर में विरोध किया। अमेरिकी लोकतंत्र और वहां की सिनेमाई स्वतंत्रता की ये फिल्म एक बानगी मानी जाती है। फिल्म ‘राम सेतु’ से अतीत और नवीन के संयोग का ये सिलसिला निर्देशक अभिषेक शर्मा आगे बढ़ा रहे हैं।
[ad_2]
Source link