[ad_1]
हाइलाइट्स
हार्दिक पंड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ 4 ओवर में 3 विकेट चटकाए
पंड्या ने गेंदबाजी में कमाल करने के बाद बल्लेबाजी में भी धमाल मचाया
हार्दिक पंड्या ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ा रिकॉर्ड कायम किया
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक जीत में अहम भूमिका निभाई. टीम इंडिया ने पाकिस्तान (India vs Pakistan) को पस्त कर टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में धमाकेदार आगाज किया है. हार्दिक पंड्या ने इस दौरान अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया. पंड्या यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं.
हार्दिक पंड्या ने पहले गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने अपने चार ओवर के कोटे में 30 रन खर्च करते हुए पाकिस्तान के 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. इसके बाद उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए बेशकीमती 40 रन बनाए. हार्दिक ने विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 100 से ज्यादा रन की साझेदारी कर टीम को रोमांचक जीत दिलाने में अहम रोल अदा किया.
यह भी पढ़ें:VIDEO: ‘हमारे यहां पटाखे फोड़ रहे हैं और आप बेवजह TV…’ वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तान के यूं लिए मजे
विराट कोहली के छक्के से शुरू हुआ दिवाली का जश्न, पाकिस्तान पर जीत का फैंस को मिला तोहफा
हार्दिक पंड्या के 1000 रन और 50 विकेट पूरे
हार्दिक पंड्या ने टी20 इंटरेशनल क्रिकेट में अपने 1000 रन और 50 विकेट भी पूरे कर लिए. वह इस फॉर्मेट में यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय हैं. भारतीय ऑलराउंडर के 74 टी20 मैचों में 1029 रन हैं और उनके नाम 57 विकेट दर्ज है. पंड्या इसके साथ ही पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) , मोहम्मद हफीज, आयरलैंड के केविन ओ ब्रायन, अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी, वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो और श्रीलंका के पूर्व ऑलराउंडर थिषारा परेरा के क्लब में एंट्री ले ली है. इन सभी के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1000 या इससे ज्यादा रन हैं और 50 या इससे अधिक विकेट चटकाए हैं.
हार्दिक पंड्या ने दिवंगत पिता को किया याद
भारत ने टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर मात दी. टीम इंडिया ने इस मुकाबले को चार विकेट से अपने नाम किया. हार्दिक पंड्या जीत के बाद बेहद भावुक हो गए. उन्होंने इस यादगार प्रदर्शन के मौके पर अपने दिवंगत पिता को याद किया जिन्होंने उन्हें क्रिकेटर बनाने में बहुत योगदान दिया. हार्दिक ने कहा कि वह अपने पिता की बदौलत ही यहां तक पहुंचने में सफल रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Hardik Pandya, IND vs PAK, India vs Paksitan, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : October 24, 2022, 06:47 IST
[ad_2]
Source link