[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत ने T20 WC में मजबूती से अपनी मौजूदगी दर्ज कराई
टीम इंडिया ने 364 दिन में पाकिस्तान से किया हिसाब बराबर
रोहित एंड कंपनी का अगला मुकाबला नीदरलैंड से
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में शानदार शुरुआत की है. टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप के पहले मैच में पाकिस्तान (India vs Pakistan) को हराकर विरोधियों को बताने की कोशिश की है कि चाहे परिस्थिति कोई भी क्यों ना हो, वह आखिरी समय तक लड़ेगी. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एंड कंपनी ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच के आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत दर्ज की. अब सवाल यह उठता है कि क्या टीम इंडिया इस बार दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के 2007 के खिताबी प्रदर्शन को दोहरा पाएगी?
भारत ने 90 हजार दर्शकों के सामने पाकिस्तान को किया पस्त
भारत ने ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) पर 90 हजार से ज्यादा दर्शकों की मौजूदगी में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया. टीम इंडिया ने 364 दिन बाद पाकिस्तान से पिछले साल टी20 विश्व कप में मिली हार का हिसाब भी बराबर कर लिया. पाकिस्तान ने तब भारत को एकतरफा मैच में 10 विकेट से पराजित किया था. टीम इंडिया मौजूदा विश्व कप में पहली बाधा पार कर ली है. अब से मुश्किल चुनौती दक्षिण अफ्रीका से मिल सकती है. हालांकि प्रोटियाज टीम के खिलाफ भिड़ने से पहले भारत को नीदरलैंड (India vs Netherland) से खेलना है.
यह भी पढ़ें:Most Wins Calendar Year: रोहित शर्मा के रणबांकुरों ने पाकिस्तान को पस्त कर बनाया World Record
VIDEO: ‘हमारे यहां पटाखे फोड़ रहे हैं और आप बेवजह TV…’ वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तान के यूं लिए मजे
टीम इंडिया को 15 साल से खिताब का इंतजार
पाकिस्तान को पस्त करने के बाद भारत का सुपर 12 के ग्रुप बी से सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय है. टीम इंडिया को खिताब जीते हुए 15 साल हो गए हैं. भारत ने साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित टी20 विश्व कप अपने नाम किया था. तब टीम इंडिया ने फाइनल में पाकिस्तान को मात दी थी. हालांकि इसके बाद से टीम इंडिया की खिताबी झोली खाली है.
भारत का टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल.
लय में लौटे ‘किंग कोहली’
भारत के लिए अच्छी बात यह है कि पूर्व कप्तान विराट कोहली लय में लौट आए हैं. विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में एक छोर संभाले रखा और 82 रन की पारी खेलकर नाबाद लौटे. हार्दिक पंड्या भी पिछले आईपीएल से धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं. केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव भी फॉर्म में हैं. रोहित शर्मा अपने दिन पर किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की बखिया उधेड़ने की कुव्वत रखते हैं. गेंदबाजी में युवा अर्शदीप सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में पाकिस्तान के टॉप के तीन विकेट लेकर दिखा दिया कि आने वाले मुकाबलों में उनकी गेंदों को खेलना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होगा. मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार आगामी मुकाबलों में अपने अनुभव को झोंकते हुए नजर आएंगे.
भारत की ऑस्ट्र्रेलिया में टी20 में आठवीं जीत
उम्मीद की जानी चाहिए कि टीम इंडिया की जीत की लय आगे भी बरकरार रहेगी. किसी विदेशी टीम की ऑस्ट्रेलिया में टी20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने के मामले में टीम इंडिया दूसरे नंबर पर है. भारत ने ऑस्ट्रेलिया में 13 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उसे 8 में जीत मिली है जबकि श्रीलंका 9 जीत के साथ पहले नंबर पर है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IND vs PAK, India Vs Pakistan, Rohit sharma, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india
FIRST PUBLISHED : October 24, 2022, 09:22 IST
[ad_2]
Source link