Home Breaking News Cyclone Sitrang Live: दिवाली की रात तबाही मचा सकता है चक्रवात ‘सितरंग’, इन राज्यों में बारिश के आसार

Cyclone Sitrang Live: दिवाली की रात तबाही मचा सकता है चक्रवात ‘सितरंग’, इन राज्यों में बारिश के आसार

0
Cyclone Sitrang Live:  दिवाली की रात तबाही मचा सकता है चक्रवात ‘सितरंग’, इन राज्यों में बारिश के आसार

[ad_1]

09:31 AM, 24-Oct-2022

चक्रवाती तूफान के तेज होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम-मध्य और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी पर गहरा दबाव पिछले छह घंटों के दौरान 15 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा है।  भारत मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 6 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और बंगाल की मध्य खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में तेज होने की संभावना है।

08:55 AM, 24-Oct-2022

बिहार में दिवाली को खराब कर सकता है चक्रवाती तूफान ‘सितरंग’

बिहार में दिवाली के मौके पर चक्रवाती तूफान कहर बरपा सकता है। त्यौहार के रंग में भंग डालने के अलावा पटाखों की गूंज को शांत कर सकता है।

08:23 AM, 24-Oct-2022

कहां-कहां अलर्ट जारी हुआ? 

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों के साथ-साथ ओडिशा के पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक, बालेश्वर, मयूरभंज, जाजपुर, क्योंझर, कटक और खुर्दा जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। 

07:55 AM, 24-Oct-2022

दिवाली की देर रात बंगाल और बांग्लादेश के तट से टकराने की संभावना

इस तूफान के दिवाली की देर रात को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तट से टकराने की आशंका है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस दौरान 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में बारिश होने के आसार हैं। सबसे ज्यादा असर सुंदरबन और पूर्वी मिदनापुर के तटीय इलाकों पर पड़ सकता हैं। 

07:49 AM, 24-Oct-2022

इन राज्यों में चक्रवात का असर सबसे अधिक

 चक्रवात के असर से कई राज्यों में बारिश के आसार हैं।  पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु में आज रात बारिश हो सकती है। वहीं 25 अक्तूबर को यह तेज रफ्तार पकड़ लेगी।

07:42 AM, 24-Oct-2022

बंगाल के सात जिलों में NDRF की 14 टीमें तैनात

पश्चिम बंगाल में चक्रवात सितरंग को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल के  सात जिलों में NDRF की 14 टीमें तैनात की गई हैं। बंगाल की सीमा से सटे राज्य ओडिशा में भी खतरा बना हुआ है।  

07:31 AM, 24-Oct-2022

Cyclone Sitrang Live: दिवाली की रात तबाही मचा सकता है चक्रवात ‘सितरंग’, इन राज्यों में बारिश के आसार

बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान ‘सितरंग’ का पश्चिम बंगाल में असर धीरे-धीरे दिखने लगा है। कोलकाता समेत कई जिलों में रविवार को बादल छाए रहे। पूर्वी मिदनापुर में कई जगह हल्की बारिश हुई। ‘सितरंग’ बंगाल के तटीय इलाकों खासकर सुंदरबन में भारी तबाही बरपा सकता है। चक्रवात सितरंग से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहे अमर उजाला के साथ…



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here