Home Sports IND vs PAK: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, फिर देखने को मिलेगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

IND vs PAK: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, फिर देखने को मिलेगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

0
IND vs PAK: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, फिर देखने को मिलेगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

[ad_1]

India vs Pakistan Match Highlights: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच 23 अक्टूबर को एक रोमांचक मैच देखने को मिला. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने आखिरी गेंद पर बाजी मारी थी. इन सब के बीच क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. फैंस इस मैच की एक-एक गेंद फिर से देख पाएंगे. 

फिर देखने को मिलेगा भारत-PAK मैच 

दिवाली के दिन क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. भारत में वर्ल्ड कप का ब्रॉडकास्टर चैनल स्टार स्पोर्ट्स ने एक बड़ा फैसला लिया है. स्टार स्पोर्ट्स ने ऐलान किया है कि फैंस को ये मैच एक बार फिर देखने को मिलेगा. स्टार स्पोर्ट्स आज के दिन रात 8 बजे से इसी मैच को दोबारा दिखाएगा. खास बार ये है कि इस हाइलाइट में फैंस को एक-एक गेंद देखने को मिलेगी, जो लाइव की तरह नजर आएगा. 

टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीता था मैच 

रविवार (23 अक्टूबर) को टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 ग्रुप मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को आखिरी गेंद तक खिंचे मुकाबले में 4 विकेट से हराया था. भारत ने विराट कोहली (82 नाबाद) और हार्दिक पांड्या (40) की 78 गेंदों में 113 रनों की शानदार साझेदारी की बदौलत ये मैच अपने नाम किया. टीम इंडिया की इस शानदार जीत के बाद पूरा देश जीत के जश्न में डूबा हुआ है, वहीं फैंस इस मैच का मजा अब एक बार और उठा सकते हैं. 

भारतीय गेंदबाजों ने भी मचाया था धमाल 

टीम इंडिया ने इस मैच में पहले गेंदबाजी की थी. अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ने पाकिस्तान को आठ विकेट पर 159 रन पर रोक दिया था. अर्शदीप ने चार ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट लिए, वहीं, एशिया कप में जबर्दस्त प्रदर्शन करने वाले पांड्या ने इस मैच में भी 30 रन देकर तीन विकेट लिए. 

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here