[ad_1]

अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु।
– फोटो : ANI
ख़बर सुनें
विस्तार
रूस-यूक्रेन के बीच आठ महीने से चल रही जंग लगातार जारी है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) इसे खत्म करने का नाम नहीं ले रहे तो वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) झुकने को तैयार नहीं हैं। इस बीच रूस और अमेरिका के बीच यूक्रेन को लेकर अहम बातचीत हुई है। यह बातचीत अमेरिका और रूस के रक्षा मंत्रियों के बीच हुई है। रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने रविवार को यूक्रेन की स्थिति पर अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन से फोन पर बातचीत की। इस दौरान ऑस्टिन ने यूक्रेन में चल रहे संघर्ष के बीच बातचीत को जारी रखने महत्व पर जोर दिया। दोनों मंत्रियों ने इससे पहले शुक्रवार को भी इस मुद्दे पर बात की थी।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 23 अक्तूबर, 2022 को रूसी रक्षा मंत्री जनरल शोइगु और अमेरिकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन ने बातचीत की। रक्षा एजेंसियों के प्रमुखों ने यूक्रेन की स्थिति पर चर्चा की। इससे पहले शोइगू ने नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) के समकक्षों के साथ फोन पर बात की जिसमें उन्होंने यूक्रेन पर चर्चा की। शोइगु ने फ्रांस, तुर्की और ब्रिटेन के रक्षा मंत्रियों के साथ अगल-अलग बात की और यूक्रेन में चल रहे संघर्ष पर चर्चा की। रूसी रक्षा मंत्री ने यूक्रेन द्वारा तथाकथित खतरनाक बम, रेडियोधर्मी सामग्री वाले विस्फोटक उपकरण के संभावित उपयोग पर चिंता व्यक्त की।
[ad_2]
Source link