Home Sports पाकिस्तान का स्टार गेंदबाज बना मुसीबत, दिग्गज बोले- अब इनको खिलाना सबसे बड़ी गलती होगी

पाकिस्तान का स्टार गेंदबाज बना मुसीबत, दिग्गज बोले- अब इनको खिलाना सबसे बड़ी गलती होगी

0
पाकिस्तान का स्टार गेंदबाज बना मुसीबत, दिग्गज बोले- अब इनको खिलाना सबसे बड़ी गलती होगी

[ad_1]

हाइलाइट्स

पाकिस्तान को भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप में हार मिली
इस हार के बाद से ही टीम को लेकर काफी बातें हो रही है
कप्तान बाबर आजम को पूर्व गेंदबाज अकीब जावेद ने सलाह दी है

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप में हार का सामना करना पड़ा. पिछले विश्व कप में शानदार खेल दिखाने वाली टीम इस बार बेहद करीबी मुकाबले में हार गई. भारतीय टीम ने विराट कोहली की धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही. टीम के स्टार गेंदबाज जो चोट से वापसी कर रहे हैं उनको लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज अकीब जावेद ने कहा, आगे के मुकाबलों में कप्तान बाबर ने उनको खिलाया तो बहुत बड़ी गलती होगी.

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 23 अक्टूबर (रविवार) को खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 159 रन का स्कोर खड़ा किया था. 31 रन पर 4 विकेट गिरने के बाद विराट कोहली ने एक छोर थामे रखा और मैच को आखिर तक लेकर गए. इस मैच में चोट से वापसी कर रहे शाहीन शाह अफरीदी ने 4 ओवर में 34 रन दिए और विकेट एक भी नहीं मिला.

Geo News पर अकीब जावेद बोले, “नहीं, 100 परसेंट नजर नहीं आए. वो जो पहला बॉल भागा है ना, मैं तो यही सोच रहा था कि ओह ये हो क्या रहा है. क्योंकि शुरू में वो गेंद की रफ्तार, वो उनके बांह की तेजी, लेकिन इधर देखिए, उनके गेंद की रफ्तार भी कम आ रही थी. जब वह गेंदबाजी करने के लिए भाग रहे थे तो वहीं भी वो काफी ज्यादा सोच विचार करते हुए दिख रहे थे, संभलते सतर्क से नजर आए.”

कप्तान बाबर को आगे होने वाले मुकाबलों के लिए अकीब ने सावधान करते हुए कहा, “देखना के लिए सबसे बड़ी बात ये है कि अगर जो शाहीन भाग नहीं सकते हैं तो फिर आगे के मुकाबलों में उनको प्लेइंग इलेवन में रखना और मैच खिलाना सबसे बड़ी गलती साबित हो सकती है.”

Tags: Babar Azam, India Vs Pakistan, Shaheen Shah Afridi, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here