[ad_1]

थैंक गॉड मूवी रिव्यू
– फोटो : अमर उजाला, मुंबई
Movie Review
थैंक गॉड
कलाकार
अजय देवगन
,
सिद्धार्थ मल्होत्रा
,
रकुल प्रीत सिंह
,
कियारा खन्ना
,
कीकू शारदा
और
सीमा पाहवा
लेखक
आकाश कौशिक
और
मधुर शर्मा
निर्देशक
इंद्र कुमार
निर्माता
टी सीरीज
और
मारुति इंटरनेशनल आदि
रिलीज डेट
25 अक्तूबर 2022
विस्तार
दिवाली के अगले दिन रिलीज हुई फिल्म ‘थैंक गॉड’ की कहानी में एक बात तो अच्छी है और वह ये कि ये इस बात के लिए दर्शकों को प्रेरित करती है कि जो मिला है उसके लिए ईश्वर का शुक्रगुजार होना बहुत जरूरी है। आम जिंदगी जीते हुए हम अक्सर किसी न किसी बात को लेकर कुढ़ते ही रहते हैं और ये भूल जाते हैं कि जो मिला है वह किसी भी वरदान से कम नहीं है। अजय देवगन फिल्म के केंद्र बिंदु हैं और उनके संवादों व अभिनय के चारों तरफ फिल्म के बाकी किरदार परिक्रमा सी लगाते रहते हैं। फिल्म के ट्रेलर के बाद इसमें दैवीय चरित्रों के नामों को लेकर मची हाय तौबा के बाद उनके किरदार का नाम चित्रगुप्त से बदलकर सीजी हो गया है। फिल्म में एक कमर्शियल हिंदी सिनेमा के सारे मसाले डालने की निर्देशक इंद्र कुमार ने काफी कोशिश की है लेकिन अपने विचार में ये फिल्म कभी फिल्म ‘ब्रूस आलमाइटी’ की तो कभी ‘सॉर्टे कुगलर’ से प्रेरित दिखती है। फिल्म का ये उधार का विचार कुछ देर तक तो दर्शकों को लुभाता है लेकिन फिल्म जैसे जैसे आगे बढ़ती है फिल्म में किसी तरह की मौलिकता का अभाव दर्शकों को बांधकर रख नहीं पाता।
[ad_2]
Source link