Home Sports विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा की पोस्ट पर दिया दिल से रिएक्शन, कहा- हर एक पल में …

विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा की पोस्ट पर दिया दिल से रिएक्शन, कहा- हर एक पल में …

0
विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा की पोस्ट पर दिया दिल से रिएक्शन, कहा- हर एक पल में …

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 4 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की.
विराट की बेहतरीन पारी के बाद अनुष्का ने किया प्यारा पोस्ट.

नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच रोमांच का तीसरा डोज 23 अक्टूबर को देखने को मिला. सुपर-12 में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एंड कंपनी ने चिर-प्रतिद्वंदियों के खिलाफ 4 विकेटो से रोमांचक जीत दर्ज की. मैच के आखिर तक यह मुकाबला तराजू पर रखा था. लेकिन मैदान में जब तक स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) खड़े थे फैंस ने जीत की आस नहीं छोड़ी. विराट ने टीम इंडिया को जबरदस्त तरीके से जीत दिलाई.

रन मशीन ने इस मुकाबले में 53 गेंदो में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 82 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के बाद कोहली और टीम के अन्य खिलाड़ी मैदान में भावुक नजर आए. वहीं, इस पैसा वसूल जीत से मेलबर्न का मैदान भी शोर से गूंज उठा. विराट की इस पारी के बाद अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए कोहली की जमकर तारीफ की. कोहली ने अब कमेंट कर अनुष्का को दिल से धन्यवाद दिया है.

आप बेहद ही अद्भुत शख्स हैं- अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा ने इमोशनल पोस्ट पर लिखा, ‘बहुत खूबसूरत, दीवाली जैसे त्योहार पर आप लोगों के दिल में बहुत सारी खुशियां लेकर आए हैं. डॉर्लिंग, आप बेहद ही अद्भुत शख्स हैं. आपका धैर्य, दृढ़ संकल्प और विश्वास मन को चकरा देने वाला है.’

Virat Kohli Reply

अफरीदी बोले, हमने तो भारत के खिलाफ 95 फीसदी मैच जीत ही लिया था, बस विराट आ गए

विराट कोहली ने इस प्यारे पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए कहा, ‘आपको मेरी तरफ से उन सभी पलों के लिए धन्यवाद जहां आप हर सिंगल मूमेंट पर मेरे साथ खड़ी रहीं. मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं और आपको बहुत प्यार करता हूं.’

दीवाली पर चमके अर्शदीप और पंड्या

रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी आग उगलती गेंदो की बदौलत पाकिस्तान के घातक बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को सस्ते में चलता किया. वहीं, बाद में हरफनमौला हार्दिक पंड्या ने भी तीन अहम सफलताएं हासिल कर टीम की कमर तोड़ दी थी. अर्शदीप ने 4 ओवर में 32 रन देकर तीन महत्वपूर्ण बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया.

‘क्रिकेट के लीजैंड हैं कोहली, उनकी आलोचना हैरान करने वाली थी..’ ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने की विराट की तारीफ

पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने 8 विकेट पर 159 रनों का लक्ष्य भारत के सामने रखा. टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने भी अपने सलामी बल्लेबाजों को जल्दी खो दिया. लेकिन विराट कोहली के दम पर टीम इंडिया ने इस रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से जीत दर्ज की.

Tags: Anushka sharma, India Vs Pakistan, T20 World Cup 2022, Team india, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here