[ad_1]
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपना अगला मुकाबला नीदरलैंड्स के साथ खेलेगी. सुपर-12 का यह मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. भारतीय टीम ने मेलबर्न में खेले गए अपने मुकाबले में पाकिस्तान की टीम को 4 विकेट से हराया. इस मुकाबले में विराट कोहली ने 53 गेंदों में 82 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई. वहीं, नीदरलैंड्स को सुपर-12 के पहले मुकाबले में बांग्लादेश के हाथों 9 रन से हार का सामना करना है. भारतीय टीम जबरदस्त फॉर्म में है. टीम इंडिया को कड़ी टक्कर देने के लिए नीदरलैंड्स को कुछ अलग करके दिखाना होगा.
भारत और नीदरलैंड्स की क्रिकेट टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप में कब होगी भिड़ंत ?
भारत और नीदरलैंड्स की क्रिकेट टीमें टी20 वर्ल्ड कप में गुरुवार (27 अक्टूबर) को आमने सामने होंगी.
भारत ओर नीदरलैंड्स की क्रिकेट टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
भारत और नीदरलैंड्स की क्रिकेट टीमों के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर मुकाबला खेला जाएगा .
भारत और नीदरलैंड्स के बीच टी20 विश्व कप का मुकाबला कितने बजे से खेला जाएगा ?
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का हाइवोल्टेज मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 से खेला जाएगा. टॉस आधे घंटे पहले यानी दोपहर 12:00 बजे होगा.
भारत और नीदरलैंड्स के बीच टी20 विश्व कप मुकाबले की लाइव टेलीकास्ट (IND vs NED T20 World Cup Match Live Telecast) भारत में कहां देख सकते हैं?
भारत और नीदरलैंड्स के बीच टी20 विश्व कप मुकाबले की लाइव टेलीकास्ट भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं.
भारत और नीदरलैंड्स के बीच टी20 विश्व कप मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
भारत और नीदरलैंड्स के बीच टी20 विश्व कप मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं. इसके साथ आप लाइव अपडेट्स के लिए हमारी वेबसाइट News18 Hindi को फॉलो कर सकते हैं.
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुडा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी.
नीदरलैंड की टीम: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), कॉलिन ऐकरमैन, टॉम कूपर, बास डलीडे, ब्रैंडन ग्लवर फ्रेड क्लासेन, स्टीवन मायबर्ग, एन अनिल तेजा , मैक्स ओडाउड, टिम प्रिंगल, शारिज अहमद, लोगन वैन बीक, टिम वैन डर गुगटन, रूलॉफ वैन डर मर्व, पॉल वैन मीकरेन, विक्रमजीत सिंह .
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Live Streaming, Netherlands, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india
FIRST PUBLISHED : October 25, 2022, 08:12 IST
[ad_2]
Source link