[ad_1]

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
ठाकुर बांकेबिहारी महाराज 26 अक्तूबर बुधवार भाई दूज से बदले हुए समय में दर्शन देंगे। आज से ठाकुरजी के दर्शन का समय परिवर्तन हो जाएगा। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक प्रशासन उमेश सारस्वत ने बताया कि शीतकालीन समय के अनुसार ठाकुरजी के सुबह 8:45 बजे पट खुलेंगे।
इसके बाद 8:55 पर शृंगार आरती होगी और दोपहर 12 बजे ठाकुरजी का राजभोग आएगा। 12:30 पर फिर से ठाकुरजी के पट खुलेंगे। इसके बाद दोपहर 12:55 बजे ठाकुरजी के राजभोग आरती के दर्शन होंगे।
[ad_2]
Source link