[ad_1]
भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में अपने दूसरे मैच के लिए सिडनी में है। टीम इंडिया को गुरुवार (27 अक्तूबर) को नीदरलैंड के खिलाफ खेलना है। दोनों टीमों के बीच पहली बार टी20 मैच खेला जाएगा। मुकाबले से पहले एक बड़ा विवाद सामने आया है। भारतीय खिलाड़ियों ने सिडनी में खाने को लेकर शिकायत की है। टीम ने ठंडी सैंडविच खाने से इनकार कर दिया।
ये भी पढ़ें: T20 WC: सिडनी में भारतीय टीम को नहीं मिला सही खाना, 42 किमी दूर प्रैक्टिस करने से किया मना, आईसीसी ने दी सफाई
मंकीगेट विवाद
ये भी पढ़ें: T20 WC: सिडनी पहुंची टीम इंडिया, कार्तिक ने अश्विन से कहा थैंक यू, भारतीय स्पिनर ने दिया मजेदार जवाब, VIDEO
कोहली के साथ हुई थी बदतमीजी
भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के साथ यहीं पर 2012 में बदतमीजी की गई थी। सिडनी के फैंस विपक्षी खिलाड़ियों पर ताने कसने के लिए जाने जाते हैं। वह मैच के दौरान दूसरी टीम के खिलाड़ियों को लगातार चिढ़ाते हैं। कोहली के साथ 2012 में ऐसा था। तब विराट ने भी पलटकर जवाब दिया था। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने अभद्र इशारे करने के लिए कोहली के खिलाफ खबर चलाया, लेकिन सिडनी के फैंस को लेकर कुछ भी नहीं कहा।
बुमराह और सिराज को दी थी गालियां
सिडनी के फैंस के खराब व्यवहार का शिकार भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज भी हो चुके हैं। 2020-21 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में फैंस ने बुमराह और सिराज के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी की थी। बीसीसीआई ने इसका कड़ा विरोध किया था। पुलिस ने फैंस के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही थी।
[ad_2]
Source link