Home Sports T20 World Cup: ‘विराट चले गए’, कोहली से सेल्फी नहीं मिलने के कारण निराश ये PAK क्रिकेटर! मीडिया के सामने निकाली भड़ास

T20 World Cup: ‘विराट चले गए’, कोहली से सेल्फी नहीं मिलने के कारण निराश ये PAK क्रिकेटर! मीडिया के सामने निकाली भड़ास

0
T20 World Cup: ‘विराट चले गए’, कोहली से सेल्फी नहीं मिलने के कारण निराश ये PAK क्रिकेटर! मीडिया के सामने निकाली भड़ास

[ad_1]

Pakistani Cricketer: पाकिस्तान की ‘A’ टीम के लिए खेल चुके मोहम्मद इरफान (जूनियर) टीम इंडिया के नेट सेशन के बाद सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर विराट कोहली के साथ सेल्फी नहीं खिंचा पाने से निराश दिखे. 6 फीट 6 इंच लंबे इस तेज गेंदबाज ने भारतीय टीम के नेट सेशन के बाद मीडिया के सामने अपनी भड़ास निकाली है. मोहम्मद इरफान (जूनियर) ने कहा, ‘विराट कोहली चले गए?  रोहित भाई के साथ एक सेल्फी ली है, कोहली का एक मिल जाता तो अच्छा होता.’

कोहली से सेल्फी नहीं मिलने के कारण नाराज ये PAK क्रिकेटर

पाकिस्तान में जन्में तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान (जूनियर) ने पिछले तीन वर्षों से सिडनी को अपना घर बना लिया है. वह भारतीय टीम के नीदरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच से पहले नेट सेशन का मुख्य आकर्षण रहे. अलग तरह से गेंदबाजी करने वाले इरफान पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर की तरह के एक्शन से गेंदबाजी करते हैं. तनवीर बाएं हाथ के गेंदबाज थे तो वहीं इरफान दाएं हाथ के गेंदबाज हैं. अपने कद की वजह से 27 साल का यह गेंदबाज पिच की ‘गुड लेंथ’ से भी अच्छी उछाल प्राप्त करता है.

रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की 

मोहम्मद इरफान (जूनियर) ने भारतीय टीम के नेट सत्र में अपनी गेंदों से मिल रहे उछाल से दिनेश कार्तिक को परेशान किया. भारतीय कप्तान रोहित और दिग्गज कोहली उनकी गेंदबाजी की तारीफ कर चुके हैं. इरफान ने कहा, ‘मैं ‘गुड लेंथ’ के आस-पास गेंद को टप्पा खिलाता हूं. मैं अपने कद के कारण हर तरह के बल्लेबाजों को परेशान करता हूं. जब रोहित शर्मा और विराट कोहली आपकी तारीफ करते हैं, तो आपको और क्या चाहिए. रोहित भाई ने मुझे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी.’

स्टीव स्मिथ को काफी परेशान किया

इरफान ने बताया कि नेट सत्र के दौरान उन्होंने स्टीव स्मिथ को काफी परेशान किया था. इरफान ने कहा, ‘मैंने ऑस्ट्रेलियाई टीम के नेट सत्र के दौरान स्मिथ को दो बार आउट किया था. वह अच्छी लय में नहीं थे तो उन्होंने मुझे गेंद को विकेट से दूर रखने को कहा ताकि लय हासिल कर सकें.’ इरफान न्यू साउथ वेल्स के पश्चिमी उपनगर जिले के लिए ग्रेड क्रिकेट खेलते हैं, और अपने पीआर (स्थायी निवास) की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जो ऑस्ट्रेलिया में फर्स्ट क्लास क्रिकेट (शेफील्ड शील्ड) में भागीदारी का उनका रास्ता आसान होगा.

पाकिस्तान से ऑस्ट्रेलिया चले आए 

मोहम्मद इरफान (जूनियर) ने कहा, ‘जब मुझे पाकिस्तान सुपर लीग में मौका मिलना बंद हो गया, तो मैं ऑस्ट्रेलिया आ गया. जाहिर तौर पर मैंने पाकिस्तान के लिए खेलने का सपना देखा था. मैं पाकिस्तान ‘ए’ के लिए बाबर आजम के साथ खेला हूं.’ इरफान ने कहा कि वह अब बिग बैश लीग (बीबीएल) की किसी टीम से करार हासिल करना चाहते हैं.

(Source : PTI)



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here