Home Breaking News Defense Minister Visit: जम्मू कश्मीर-लद्दाख के दौरे पर आज आएंगे राजनाथ, एलएसी की सुरक्षा व्यवस्था जांचेंगे

Defense Minister Visit: जम्मू कश्मीर-लद्दाख के दौरे पर आज आएंगे राजनाथ, एलएसी की सुरक्षा व्यवस्था जांचेंगे

0

[ad_1]

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह श्रीनगर व लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर वीरवार को श्रीनगर पहुंचेंगे। उनके साथ सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे भी होंगे। इस दौरान रक्षामंत्री लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा करेंगे। अग्रिम मोर्चे पर जाकर ऑपरेशनल तैयारियों की जानकारी हासिल करेंगे।

रक्षा मंत्री सबसे पहले 27 अक्तूबर को श्रीनगर पहुंचेंगे, जहां वे एयरबेस पर 1947 के युद्ध के ऐतिहासिक पलों के साक्षी बनेंगे। कश्मीर को कबाइलियों से मुक्त कराने के लिए भारत ने अपनी सेना उतारी थी। इसलिए इस दिन को सेना इंफेंट्री डे के रूप में मनाती है।

रक्षा मंत्री इसी ऐतिहासिक पलों के साक्षी बनेंगे।  यहां के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे लेह चले जाएंगे। लेह में वे एलओसी पर जाकर ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लेंगे। सर्दी के मौसम में जवानों की सुरक्षा को लेकर किए गए उपायों के साथ ही सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे।

गलवां के शियोक पुल से जम्मू संभाग की 17 परियोजनाओं का कल करेंगे शुभारंभ राजनाथ सिंह 28 अक्तूबर को गलवां घाटी के शियोक पुल से देश की 75 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इन्हें बीआरओ की ओर से तैयार किया गया है।
 
इनमें जम्मू संभाग की 17 परियोजनाएं शामिल हैं जिनमें कठुआ की सात शामिल हैं। कठुआ के हीरानगर इलाके के पहाड़पुर में भाग नाला पर 121 मीटर लंबे पुल का लोकार्पण करेंगे जिससे पंजाब आने-जाने का दूरी कम होगी।

इलाके के लोगों को अमृतसर जाने के लिए लखनपुर, माधोपुर, पठानकोट जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे करीब 50 किलोमीटर तक का सफर कम होगा। अब इस पुल से  पंजाब के तारा गढ़, गुरदासपुर से होते हुए सीधे अमृतसर जा सकते हैं।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here