[ad_1]
हाइलाइट्स
टी20 वर्ल्ड कप: भारत का दूसरा मुकाबला 27 अक्टूबर को नीदरलैंड्स से
दोनों टीमें पहली बार टी20 फॉर्मेट में होंगी आमने-सामने
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप-2022 में शुक्रवार को भारत का मुकाबला नीदरलैंड्स से होगा. यह पहला मौका होगा, जब दोनों टीमें टी20 फॉर्मेट में आमने-सामने होंगी. इससे पहले, दोनों टीमों के बीच दो बार वनडे वर्ल्ड कप में मुकाबला हुआ है और दोनों बार ही भारत ने जीत दर्ज की. ऐसे में, सिडनी में होने वाले मुकाबले में भी जीत की मजबूत दावेदार टीम इंडिया ही है. लेकिन, स्कॉट एडवर्ड्स की नीदरलैंड टीम टी20 में किसी भी टीम को चौंकाने का दम रखती है. नीदरलैंड्स इस टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 राउंड में जगह बनाने वाला आईसीसी का इकलौता एसोसिएट देश है. यानी यह टीम अपनी काबिलियत से यहां तक पहुंचीं है. ऐसे में टीम इंडिया इसे हल्के में लेने की भूल नहीं करेगी.
नीदरलैंड्स के पास टी20 फॉर्मेट के ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जो अकेले दम पर मैच का रुख पलट सकते हैं. इसी में से एक हैं ऑलराउंडर बास डि लीड, जो मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप के क्वालिफिकेशन राउंड में टीम की दो जीत में प्लेयर ऑफ द मैच रह चुके हैं. बास डि लीड ने नामीबिया के खिलाफ पहले राउंड में नीदरलैंड्स की जीत में अहम रोल निभाया था. उन्होंने मैच में 30 गेंद में नाबाद 30 रन बनाने के साथ 18 रन देकर 2 विकेट भी लिए थे. इतना ही नहीं, डि लीड ने दो कैच भी लपके थे. यानी वो कम्प्लीट पैकेज हैं. इससे पहले, डि लीड यूएई के खिलाफ मैच में भी नीदरलैंड्स को अकेले दम पर जीत दिलाने में सफल रहे थे. उन्होंने इस मैच में 19 रन देकर 3 विकेट लिए थे. वहीं, 18 गेंद में14 रन भी बनाए थे.
टी20 वर्ल्ड कप में अब तक सबसे अधिक विकेट
इससे पहले, डि लीड टी20 वर्ल्ड कप-2022 के क्वालिफायर टूर्नामेंट में नीदरलैंड्स की तरफ से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की फेहरिस्त में दूसरे स्थान पर थे. पहले नंबर पर मैक्सवेल पैट्रिक थे. उन्होंने 5 मैच में 178 रन बनाए थे जबकि डि लीड ने 5 मैच में 170 रन बनाए थे. इस टी20 विश्व कप में भी अब तक सबसे अधिक उन्हीं के नाम है. इस डच ऑलराउंडर ने अब तक 4 मैच में 11 की औसत से 9 विकेट लिए हैं. यानी वो गेंद और बल्ले दोनों से विपक्षी टीम को परेशान करने की काबिलियत रखते हैं.
T20 world cup 2022: टीम इंडिया इस बार जीतेगी टी20 विश्व कप! इतिहास फिर खुद को दोहरा रहा है
T20 World Cup में वर्ल्ड चैम्पियन इंग्लैंड का बुरा हाल, तीसरी बार झेलनी पड़ी शर्मनाक हार
मुंबई इंडियंस से है डि लीड का कनेक्शन
बास डि लीड का टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस से भी कनेक्शन है. दरअसल, नीदरलैंड्स के इस ऑलराउंडर को यूएई में अगले साल जनवरी से शुरू होने वाली टी20 लीग में MI एमिरेट्स टीम ने खरीदा है. इस टीम का मालिकाना हक मुंबई इंडियंस के पास है. इतना ही नहीं, इस ऑलराउंडर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की भी नजर है. उन्हें लगता है कि डि लीड के पास बड़ा खिलाड़ी बनने के तमाम गुण हैं. इसलिए पोंटिंगकी बिग बैश लीग टीम होबार्ट हरिकेंस भी डि लीड को अपने से जोड़ने का विचार कर रही है. यानी इस ऑलराउंडर से टीम इंडिया को भी होशियार रहना होगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Netherlands, Rohit sharma, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india
FIRST PUBLISHED : October 26, 2022, 18:10 IST
[ad_2]
Source link