Home Breaking News IND vs NED: पहली बार टी20 नीदरलैंड से भिड़ेगा भारत, जीत हासिल कर सेमीफाइनल की राह आसान करना चाहेगी टीम इंडिया

IND vs NED: पहली बार टी20 नीदरलैंड से भिड़ेगा भारत, जीत हासिल कर सेमीफाइनल की राह आसान करना चाहेगी टीम इंडिया

0
IND vs NED: पहली बार टी20 नीदरलैंड से भिड़ेगा भारत, जीत हासिल कर सेमीफाइनल की राह आसान करना चाहेगी टीम इंडिया

[ad_1]

भारत बनाम नीदरलैंड

भारत बनाम नीदरलैंड
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

टी20 विश्व कप में भारत का दूसरा मुकाबला नीदरलैंड के साथ है। इस टूर्नामेंट में अपने पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की थी। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को चार विकेट से हराया था। इस मैच में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की थी। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और ऑलराउंड हार्दिक पांड्या ने भी कमाल किया था। पहला मैच जीतने के बाद भारतीय खिलाडियों के हौंसले सातवें आसमान पर होंगे और टीम इंडिया नीदरलैंड के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करना चाहेगी। 

T20 WC: मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने परिवार के साथ बिताया समय, पांड्या और चहल ने पत्नी के साथ शेयर की फोटो

दोनों टीमें पहली बार आपस में कोई टी20 मैच खेलेंगी। इससे पहले दोनों टीमों के बीच 2003 और 2011 विश्व कप में दो वनडे मैच हुए हैं और दोनों मौकों पर भारत ने नीदरलैंड को हराया है। ऐसे में भारत के लिए नीदरलैंड को हराना बड़ी चुनौती नहीं होगी, लेकिन रोहित की टीम यहां बड़ी जीत हासिल करना चाहेगी। खास बात यह है कि भारत ने जब भी विश्व कप में नीदरलैंड को हराया है, तब टीम इंडिया फाइनल में पहुंची है। 2011 में भारत चैंपियन बना था, जबकि 2003 में उसे फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हराया था। 

ICC T20I Rankings: पांच पायदान के फायदे के साथ कोहली टॉप-10 में, सूर्यकुमार यादव को नुकसान

लय में हैं भारतीय गेंदबाज
पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। पावरप्ले में अर्शदीप सिंह और अंत के ओवरों में शमी, भुवनेश्वर सभी ने अच्छी गेंदबाजी की थी। बीच के ओवरों में हार्दिक ने भी कमाल किया था। रविचंद्रन अश्विन ने भी कंजूसी के साथ रन दिए थे। सिर्फ अक्षर पटेल महंगे साबित हुए थे, जिन्होंने एक ओवर में 21 रन लुटा दिए थे। इस मैच में अक्षर भी अच्छा प्रदर्शन कर अपनी लय हासिल करना चाहेंगे। 

भारत की बल्लेबाजी में सुधार की जरूरत
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत के बल्लेबाज फ्लॉप रहे थे। विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने मिलकर मैच पलटा था। हालांकि, हार्दिक भी सेट होने के बाद बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे थे। ऐसे में कोहली ने अपने दम पर भारत को जीत दिलाई। हार्दिक इस मैच में बड़े शॉट खेलने में संघर्ष करते दिख रहे थे। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को इस मैच में अपनी लय पकड़नी होगी। खासकर कप्तान रोहित शर्मा को इस मैच में रन बनाकर आत्मविश्वास हासिल करना होगा। रोहित लंबे समय से बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। 

WC: न्यूजीलैंड-अफगानिस्तान का मैच धुला, इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया में किसी एक का सेमीफाइनल की रेस से बाहर होना तय

उलफेर करना चाहेगा नीदरलैंड
इस टूर्नामेंट में अब तक काफी उलटफेर हो चुके हैं। दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज की टीम क्वालिफाइंग राउंड से ही बाहर हो गई। इसके बाद आयरलैंड ने इंग्लैंड को हराकर सभी को चौंका दिया। ऐसे में नीदरलैंड भी भारत के खिलाफ उलटफेर करने की कोशिश करेगा और भारतीय टीम को सतर्क रहना होगा। यह मैच जीतने पर भारत के लिए सेमीफाइनल की राह और आसान हो जाएगी। वहीं, हार मिलने पर भारत के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल होगी। 

इस मैच के दौरान बारिश की ज्यादा संभावना नहीं है, लेकिन बारिश की वजह से मैच धुलने पर टीम इंडिया को एक अंक का नुकसान हो सकता है। 

T20 World Cup: इंग्लैंड दूसरी बार बना आयरलैंड का शिकार, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज भी उसके उलटफेर से नहीं बचे

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

नीदरलैंडः विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ’डॉड, बास डी लीड, कॉलिन एकरमैन, टॉम कूपर, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), टिम प्रिंगल, लोगान वैन बीक, शारिज अहमद/रोलोफ वैन डेर मर्व, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकेरेन।

विस्तार

टी20 विश्व कप में भारत का दूसरा मुकाबला नीदरलैंड के साथ है। इस टूर्नामेंट में अपने पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की थी। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को चार विकेट से हराया था। इस मैच में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की थी। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और ऑलराउंड हार्दिक पांड्या ने भी कमाल किया था। पहला मैच जीतने के बाद भारतीय खिलाडियों के हौंसले सातवें आसमान पर होंगे और टीम इंडिया नीदरलैंड के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करना चाहेगी। 

T20 WC: मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने परिवार के साथ बिताया समय, पांड्या और चहल ने पत्नी के साथ शेयर की फोटो

दोनों टीमें पहली बार आपस में कोई टी20 मैच खेलेंगी। इससे पहले दोनों टीमों के बीच 2003 और 2011 विश्व कप में दो वनडे मैच हुए हैं और दोनों मौकों पर भारत ने नीदरलैंड को हराया है। ऐसे में भारत के लिए नीदरलैंड को हराना बड़ी चुनौती नहीं होगी, लेकिन रोहित की टीम यहां बड़ी जीत हासिल करना चाहेगी। खास बात यह है कि भारत ने जब भी विश्व कप में नीदरलैंड को हराया है, तब टीम इंडिया फाइनल में पहुंची है। 2011 में भारत चैंपियन बना था, जबकि 2003 में उसे फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हराया था। 

ICC T20I Rankings: पांच पायदान के फायदे के साथ कोहली टॉप-10 में, सूर्यकुमार यादव को नुकसान



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here