[ad_1]

President Bodyguard Troop
– फोटो : PTI
ख़बर सुनें
विस्तार
राष्टपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित होने वाले एक समारोह में राष्ट्रपति के अंगरक्षक (President’s Bodyguard ) को सिल्वर ट्रम्पेट और ट्रम्पेट बैनर प्रदान करेंगी। डेढ़ घंटे तक चलने वाले इस समारोह में राष्ट्रपति के अंगरक्षक (पीबीजी), राष्ट्रपति से सिल्वर ट्रम्पेट और ट्रम्पेट बैनर को प्राप्त करेंगे। इसके बाद प्रेजेंटेशन परेड के बाद एक ऑडियो विजुअल प्रस्तुति होगी, जिसमें सिल्वर ट्रम्पेट और ट्रम्पेट बैनर के इतिहास और महत्व के साथ-साथ राष्ट्रपति के अंगरक्षक की आधुनिक भूमिका पर प्रकाश डाला जाएगा।
राष्ट्रपति के अंगरक्षक दल के कमांडेंट कर्नल अनूप तिवारी ने कहा कि सिल्वर ट्रम्पेट और ट्रम्पेट बैनर एक ऐसी प्रस्तुतीकरण है जो भारत के राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति के अंगरक्षक को दी जाती है। बैनर पर राष्ट्रपति का नाम देवनागरी लिपि में अंकित होता है। अब तक 13 राष्ट्रपति इसे प्रस्तुत कर चुके हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति के अंगरक्षक को सिल्वर ट्रम्पेट और ट्रम्पेट बैनर प्रदान करने के समारोह से पहले बुधवार शाम को इस कार्यक्रम की फुल ड्रेस रिहर्सल की गई।
#WATCH | Full dress rehearsals of the event where Silver Trumpet and Trumpet Banner will be presented to the President’s Bodyguard by President Droupadi Murmu, took place at the Forecourt of Rashtrapati Bhavan in Delhi
The event will take place tomorrow. pic.twitter.com/Kca6xh5UYW
— ANI (@ANI) October 26, 2022
परेड में सटीकता के साथ पेशेवर रूप से सम्मानित और पूर्णता के लिए प्रशिक्षित घुड़सवार विभिन्न प्रकार के पारंपरिक भारतीय घुड़सवारी के कौशल को प्रदर्शित करेंगे। इसके बाद घोड़े सैन्य बैंड के संगीत के धुन के अनुरूप कदमताल करेंगे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस आयोजन में घोड़े और सवार दोनों के संपूर्ण प्रशिक्षण, संतुलन और औपचारिक तौर पर क्रियाकलाप के समन्वित रूप को देखा जा सकेगा।
भारत के राष्ट्रपति की अपनी सैन्य टुकड़ी होने के नाते राष्ट्रपति के अंगरक्षक को भारतीय सेना की एकमात्र सैन्य इकाई होने का अनूठा गौरव प्राप्त है, जिसे राष्ट्रपति के सिल्वर ट्रम्पेट और ट्रम्पेट बैनर को लेकर चलने का विशेषाधिकार प्राप्त है।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि जो लोग विशेष शो और समारोह को देखने के इच्छुक हैं, वे वेबसाइट www.presidentofindia.gov.in पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं, क्योंकि पहले आओ पहले पाओ के आधार पर सीमित संख्या में सीटें उपलब्ध हैं।
[ad_2]
Source link