Home Breaking News Sidhu Moosewala Murder: अफसाना खान ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, दुनिया के सामने आकर दिए कई सवालों के जवाब

Sidhu Moosewala Murder: अफसाना खान ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, दुनिया के सामने आकर दिए कई सवालों के जवाब

0
Sidhu Moosewala Murder: अफसाना खान ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, दुनिया के सामने आकर दिए कई सवालों के जवाब

[ad_1]

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से हुई पूछताछ के बाद पंजाबी गायक एवं सिद्धू मूसेवाला की मुंह बोली बहन अफसाना खान ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर लाइव होकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि भाई सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच अब देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी एनआईए कर रही है। उनका केस अब एजेंसी के पास चला गया है। ऐसे में उन्हें खुशी है और पूरा विश्वास है कि जल्द ही इस केस में इंसाफ मिलेगा। उनसे पांच घंटे हुई पूछताछ में एजेंसी ने उनसे और सिद्धू मूसेवाला से जुड़े सवाल पूछे। इनमें मेरे गीत और सिद्धू मूसेवाला से मेरे रिश्ते के बारे में सवाल किए गए। किसी तरह के गैंगस्टरों के बारे में कोई बातचीत नहीं पूछी गई। 

पूछताछ के बारे में एजेंसी, मैं या भगवान जानता है। मेरी बात को लेकर अगर किसी को भी संदेह है तो वह केस की जांच कर रही एजेंसी से बातचीत कर सकता है। गलत जानकारियां न फैलाई जाएं। अफसाना ने कहा कि मैं एक साधारण गरीब परिवार की बेटी हूं। दस साल मेहनत करके यहां तक पहुंची हूं। मैंने अपनी गायकी के अलावा किसी अन्य काम के बारे में कभी नहीं सोचा। मेरे ध्यान में हमेशा गायकी और परिवार की जिम्मेदारियां रहती हैं। अगर मेहनत नहीं करूंगी तो परिवार नहीं चलता। मेरे बारे में काफी कुछ बोला जा रहा है, परिवार के बारे में सोशल मीडिया पर गलत कमेंट किए जा रहे हैं। इससे काफी दुख लग रहा है। मैं जिससे जुड़ती हूं दिल से जुड़ती हूं। मैं किसी मतलब के लिए नहीं जुड़ती। हमें काफी गलत जज किया जा रहा है।

 

उन्होंने चुटकी ली कि दोगले लोगों और विवादों ने ही सिद्धू मूसेवाला का चैन छीन लिया था। सिद्धू मूसेवाला खुद कहते थे कि यहां सच्चा बनने के लिए पहले मरना पड़ता है। मैं यही कहती हूं कि आप ने रब जैसा हीरा खो दिया है। कलाकारों की कदर करना सीखो। कलाकार का दिल बहुत नर्म होता है। किसी को मारकर फेम लेना नहीं चाहती है।

गानों को लेकर किए सवाल, आने वाले प्रोजेक्ट भी पूछे

अफसाना ने बताया कि एजेंसी ने पूछताछ के दौरान उन्हें कोई धमकाया या रुलाया नहीं है। किसी भी तरह की ठेस नहीं पहुंचाई। एजेंसी ने उनसे सीधे सवाल किए आप इस लाइन में कब से आए। परिवार में आपके पीछे कौन हैं। अब तक कितने गाने आए और आगामी प्रोजेक्ट कौन से हैं। अब तक कहां पर शो आयोजित किए हैं। सिद्धू मूसेवाला के संपर्क में कैसे आए। कितने गाने उनके साथ किए। धक्का गाने के लिए किसने अप्रोच किया था। कौन से चैनल पर गाना रिलीज हुआ। इसके अलावा कोई सवाल नहीं किया। उन्होंने बताया कि भाई मेरे साथ बेटियों जैसा प्यार था। हमेशा सिद्धू मेरे गाने आने पर फोन करता था। इसके अलावा वह मेरे साथ बातचीत नहीं करता था। मैंने सभी दस्तावेज सबूत एनआईए को सौंपे हैं।

मेरी पूछताछ से लोगों के बहम हुए दूर

एनआईए की पूछताछ से उन दोगले लोगों के वहम दूर हो गए हैं जिनको यह लगता था कि वह अफसाना सिद्धू की काफी करीबी है। साथ ही वह ही हत्या में शामिल हो सकती है। उन्होंने बताया कि एजेंसी अन्य लोगों से भी पूछताछ करेगी। साथ ही सारी सच्चाई सामने लाएगी। उन्होंने साफ किया कि उन पर कोई केस दर्ज नहीं हुआ है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here