Home Sports T20 World Cup: कोहली से बुरी तरह डरी हुई है नीदरलैंड्स की टीम, डच कप्तान बोले- पाकिस्तान जैसा हमारा तो…

T20 World Cup: कोहली से बुरी तरह डरी हुई है नीदरलैंड्स की टीम, डच कप्तान बोले- पाकिस्तान जैसा हमारा तो…

0
T20 World Cup: कोहली से बुरी तरह डरी हुई है नीदरलैंड्स की टीम, डच कप्तान बोले- पाकिस्तान जैसा हमारा तो…

[ad_1]

T20 World Cup 2022: विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में जिस तरह पाकिस्तानी गेंदबाजों की पिटाई करते हुए टीम इंडिया को असंभव सी दिखने वाली जीत दिलाई थी, उससे नीदरलैंड्स की टीम डरी हुई है. नीदरलैंड्स को कल भारत के खिलाफ सिडनी में टी20 वर्ल्ड कप का मैच खेलना है. नीदरलैंड्स की टीम भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के मैच से पहले विराट कोहली से बुरी तरह डरी हुई है.

कोहली से बुरी तरह डरी हुई है नीदरलैंड्स की टीम

नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स को उम्मीद है कि भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली गुरुवार को सिडनी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के मैच में उनके खिलाफ पाकिस्तान जैसी पारी नहीं खेलेंगे. स्कॉट एडवर्ड्स मेलबर्न के स्थानीय निवासी हैं, जो बाद में नीदरलैंड्स बस गए थे. उन्हें अपनी टीम से बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं है लेकिन वह चाहते हैं कि उनके साथी जितना संभव हो अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलें.

नीदरलैंड्स के कप्तान का चौंकाने वाला बयान 

स्कॉट एडवर्ड्स ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के मैच की पूर्व संध्या पर बुधवार को कहा, ‘विराट ने उस दिन जो पारी खेली थी वह अद्भुत थी. उम्मीद है वह हमारे खिलाफ ऐसी पारी नहीं खेलेंगे.’ स्कॉट एडवर्ड्स ने कहा, ‘हमसे बहुत कम लोग जीत की उम्मीद कर रहे हैं, इसलिए हम पर बहुत अधिक दबाव नहीं है. हम अपनी क्षमता के अनुरूप सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे.’

भारत के खिलाफ खेलने का मौका मिलना ही सपना सच होने जैसा

नीदरलैंड्स जैसी टीम के लिए भारत के खिलाफ खेलने का मौका मिलना ही सपना सच होने जैसा है. एडवर्ड्स ने कहा, ‘हमारे लिए यह बहुत बड़ा मैच है. आप हमेशा वर्ल्ड कप में खेलने का सपना देखते हैं और ऐसे में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ खेलना सपना सच होने जैसा है.’

(Source – PTI)

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here