Home Breaking News T20 World Cup: सिडनी में भारतीय टीम को नहीं मिला सही खाना, 42 किमी दूर प्रैक्टिस करने से भी किया मना

T20 World Cup: सिडनी में भारतीय टीम को नहीं मिला सही खाना, 42 किमी दूर प्रैक्टिस करने से भी किया मना

0
T20 World Cup: सिडनी में भारतीय टीम को नहीं मिला सही खाना, 42 किमी दूर प्रैक्टिस करने से भी किया मना

[ad_1]

भारतीय क्रिकेट टीम

भारतीय क्रिकेट टीम
– फोटो : ICC

ख़बर सुनें

पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया सिडनी में है। उसे वहां नीदरलैंड के खिलाफ अपने दूसरे सुपर-12 मैच में खेलना है। यह मैच 27 अक्तूबर को खेला जाएगा। मुकाबले से पहले टीम इंडिया सिडनी में टूर्नामेंट के आयोजकों से नाराज हैं। दरअसल, भारतीय खिलाड़ियों को प्रैक्टिस के बाद ठंडा खाना परोसा गया। वहीं, उसे अभ्यास के लिए 42 किमी दूर जाने के लिए कहा गया। खिलाड़ियों ने इतनी लंबी यात्रा करने से मना कर दिया। 
समाचार एजेंसी एएनआई ने बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से बताया कि टीम इंडिया सिडनी में अभ्यास के बाद दिए जाने वाले खाने से खुश नहीं थी। भारतीय खिलाड़ियों को उनके अभ्यास सत्र के बाद गर्म भोजन नहीं दिया गया। खाने के मेन्यू में सैंडविच भी शामिल था। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ”टीम इंडिया को जो खाना दिया गया वह अच्छा नहीं था। उन्हें सिर्फ सैंडविच दिया गया। उन्होंने आईसीसी को भी बताया कि सिडनी में अभ्यास सत्र के बाद दिया गया खाना ठंडा था और अच्छा नहीं था।”

ये भी पढ़ें: T20 WC: सिडनी पहुंची टीम इंडिया, कार्तिक ने अश्विन से कहा थैंक यू, भारतीय स्पिनर ने दिया मजेदार जवाब, VIDEO
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भोजन उपलब्ध करा रही है। हैरानी की बात है कि आईसीसी दोपहर के भोजन के बाद कोई गर्म भोजन नहीं दे रही है। द्विपक्षीय सीरीज के दौरान खाने का इंतजाम मेजबान की ओर से होता है। बीसीसीआई सूत्र ने यह भी बताया कि टीम इंडिया अभ्यास सत्र में भी भाग नहीं ले रही है क्योंकि उन्हें होटल से लगभग 45 मिनट की दूरी पर ब्लैकटाउन (सिडनी से सटे छोटा शहर) में अभ्यास करने की जगह दी गई है। आईसीसी के सूत्र ने इस मामले पर कहा कि सभी टीमों को खाने का मेन्यू पहले ही बता दिया गया था।
ये भी पढ़ें: T20 WC: 20वें ओवर में फ्री हिट पर कोहली हुए बोल्ड, फिर भी क्यों मिले तीन रन? यहां जानें नो और डेड बॉल के नियम

भारत ने 23 अक्तूबर को टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। उसने रोमांचक मैच में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को चार विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला भी ले लिया था। भारत के ग्रुप-2 में एक मैच में दो अंक हैं। उसका नेट रनरेट +0.050 है। वह ग्रुप-2 में दूसरे पायदान पर है। बांग्लादेश एक मैच में दो अंक के साथ शीर्ष पर है। उसका नेट रनरेट (+0.450) भारत से ज्यादा है।

विस्तार

पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया सिडनी में है। उसे वहां नीदरलैंड के खिलाफ अपने दूसरे सुपर-12 मैच में खेलना है। यह मैच 27 अक्तूबर को खेला जाएगा। मुकाबले से पहले टीम इंडिया सिडनी में टूर्नामेंट के आयोजकों से नाराज हैं। दरअसल, भारतीय खिलाड़ियों को प्रैक्टिस के बाद ठंडा खाना परोसा गया। वहीं, उसे अभ्यास के लिए 42 किमी दूर जाने के लिए कहा गया। खिलाड़ियों ने इतनी लंबी यात्रा करने से मना कर दिया। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here