[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत का टी20 विश्व कप में अगला मुकाबला नीदरलैंड्स के साथ है
पूर्व कोच अनिल कुंबले ने टीम को डेथ ओवर का प्लान बताया है
नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्वकप में भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच जीतने के बाद अब नीदरलैंड्स से मैच खेलने उतरेगी. दोनों टीमें पहली बार टी20 फॉर्मेट में आमने सामने होने वाली है. पूर्व भारतीय कप्तान और कोच अनिल कुंबले ने टीम इंडिया को मैच से पहले डेथ ओवर और पावरप्ले का पूरा प्लान बताया है. उन्होंने किस गेंदबाज से कितनी गेंदबाजी करानी है इसको लेकर योजना बताई.
Espncricinfo के शो पर कुंबले ने कहा, “मुझे तो सिडनी में किसी तरह का कोई बदलाव होता नजर नहीं आ रहा है. मुझे नहीं लगता है कि अश्विन या अक्षर के साथ सही होगा अगर जो आप बदलाव करना चाहते हैं. अगर जो चहल या किसी को भी उनकी जगह पर टीम में लाना चाहते हैं तो यह उनके साथ न्याय नहीं होगा. लेकिन नीदरलैंड्स के खिलाफ ऐसा कुछ होने वाला है मुझे तो नहीं लग रहा. अगर जो किसी को चोट लगी हो या किसी तरह की परेशानी हो तो फिर वो बदलाव करने के लिए मजबूर रहेंगे.”
भारतीय टीम के लिए डेथ ओवर गेंदबाजी पिछले कुछ महीनों में बड़ी परेशानी रही है. खासकर 19वां ओवर तो जिस भी गेंदबाज ने किया उसे मार ही पड़ी है. एशिया कप में भुवनेश्वर कुमार का पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ किया ओवर काफी महंगा रहा था. वहीं घरेलू टी20 सीरीज में भी वह रन नहीं बचा पाए थे.
कुंबले ने डेथ ओवर का प्लान भी बताया, “जहां तक डेथ बॉलिंग की बात है तो जैसा कि मैंने बताया कि भारत और पाकिस्तान के मुकाबले में भी मैं अर्शदीप सिंह के साथ ही जाना चाहता. उनको डेथ में कम से कम दो ओवर तो जरूर ही करवाना पसंद करता. वहीं मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार के साथ एक एक ओवर के लिए जाता. अर्शदीप को पावरप्ले में एक या दो ओवर ही करवाता ये भी निर्भर करता कि स्थिति कैसी है. ज्यादा से ज्यादा ओवर पावरप्ले के दौरान शमी और भुवनेश्वर के हा डलवाता.”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Anil Kumble, Arshdeep Singh, Bhuvneshwar kumar, Mohammed Shami, T20 World Cup, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : October 26, 2022, 19:51 IST
[ad_2]
Source link