[ad_1]
हाइलाइट्स
रोहित शर्मा पिछले कुछ मैचों से रन नहीं बना पाए हैं
सुनील गावस्कर ने उनको संभलकर बल्लेबाजी करने कहा है
नीदरलैंड्स के खिलाफ रन बनाने का अच्छा मौका होगा
नई दिल्ली. भारतीय टीम को टी20 विश्व कप में गुरुवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ अपना मुकाबला खेलना है. पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने रोमांचक जीत दर्ज की थी लेकिन टॉप आर्डर रन बनाने में नाकाम रहा था. पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा को संभलकर बल्लेबाजी करने की सलाह दी है. नीदरलैंड्स के खिलाफ उनके पास काफी अच्छा मौाका है.
आजतक से बात करते हुए गावस्कर बोले, “रोहित शर्मा के पिछले कुछ मैच से रन नहीं बन रहे हैं, तो उनके लिए ये बड़ा अच्छा मौका है. उनको चाहिए कि नीदरलैंड्स के खिलाफ कम से कम 10 -12 ओवर खेलें. अगर वह 10 -12 ओवर खेल जाते हैं तो 60-70 रन तो बड़े आराम से बना लेंगे. एक अच्छा साझेदारी अगर जो ओपनिंग में बनेगी तो भारतीय टीम एक अच्छा स्कोर बना सकती है.”
रोहित को वक्त लेकर खेलने की गावस्कर ने सलाह दी, “देखिए मुझे लगता है कि जैसे कुछ दिन पहले विराट कोहली हर एक गेंद को पीछा जा रहे थे वैसा ही कुछ रोहित शर्मा भी कर रहे हैं. उन्होंने एक योजना बनाई हुई है कि पहले 6 ओवर में कुछ भी हो हम फटाफट फटाफट रन बनाएंगे. लेकिन आपको देखना होगा कि कहां पर ये रन बनाना है, कौन सी पिचों पर, इन पिचों पर ऐसा आसान नहीं और किस टीम के खिलाफ.”
रोहित शर्मा को पूर्व कप्तान ने बताया डेथ ओवर का प्लान, किस गेंदबाज को मिले कितने ओवर
“यहां पर इतना आसान नहीं है कि पहले ओवर से आप फटाफट उपर के शॉट लगाते जाएं. इसलिए मैं कहना चाहूंगा कि थोड़ा सा वक्त दें क्योंकि उनके पास इतने सारे शॉट्स हैं कि वो इसकी भरपाई कर सकते हैं. भले ही शुरुआत में धीमी शुरुआत हो लेकिन इसके बाद उनके पास ऐसे शॉट्स है कि उनका स्ट्राईक रेट 180, 185 की हो सकती है.”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Rohit sharma, Sunil gavaskar, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : October 26, 2022, 20:48 IST
[ad_2]
Source link