Home Sports Team India: ‘Practice के बाद खीरे-टमाटर…’, टीम के खाने पर हुआ बवाल; BCCI ने की ICC से शिकायत

Team India: ‘Practice के बाद खीरे-टमाटर…’, टीम के खाने पर हुआ बवाल; BCCI ने की ICC से शिकायत

0
Team India: ‘Practice के बाद खीरे-टमाटर…’, टीम के खाने पर हुआ बवाल; BCCI ने की ICC से शिकायत

[ad_1]

T20 World Cup 2022 Indian Players: भारतीय टीम को 27 अक्टूबर से नीदरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में मैच खेलना है. लेकिन इससे पहले ही टीम इंडिया के साथ खाने को लेकर बड़ा भेदभाव हुआ है. भारतीय टीम को सिडनी में प्रैक्टिस करने के लिए ग्राउंड 42 किलोमीटर दूर मिला. वहीं, टीम इंडिया के प्लेयर्स ने खाने की भी शिकायत की. प्लेयर्स ने कहा कि उन्हें प्रैक्टिस सेशन के बाद खाने में सैंडविच दिए गए. बाकी खाना बिल्कुल ठंडा था. BCCI ने इसकी शिकायत ICC को कर दी है. 

खाने से खुश नहीं थे प्लेयर्स 

भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार को अभ्यास के बाद भोजन की व्यवस्था से खुश नहीं थी और टीम के कुछ सदस्यों ने होटल लौटकर भोजने करने का फैसला किया. समझा जाता है कि अभ्यास के बाद के भोजन की व्यवस्था लगभग सभी टीम के लिए समान है और भारतीय खिलाड़ियों को गर्म भोजन नहीं दिया जा रहा जो कि BCCI के सूत्रों के अनुसार कड़े ट्रेनिंग सत्र के बाद जरूरी है. 

ट्रेनिंग के बाद दिए गए सैंडविच 

भारतीय टीम का मंगलवार को वैकल्पिक ट्रेनिंग सत्र था, जिसके लिए सभी तेज गेंदबाजों को ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या, बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और स्पिनर अक्षर पटेल के साथ आराम दिया गया था. पता चला है कि अभ्यास के बाद के भोजन में फलों और फलाफेल (दुनिया के इस हिस्से में बहुत आम) के साथ सैंडविच शामिल थे. ट्रेनिंग सत्र लगभग दोपहर के समय समाप्त हुआ, जो दोपहर के भोजन का समय था और शायद खिलाड़ियों को संपूर्ण भोजन की उम्मीद थी. 

होटल जाकर खाया खाना 

मामले की जानकारी रखने वाले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा, ‘यह किसी तरह के बहिष्कार जैसा नहीं है. कुछ खिलाड़ियों ने फल और फलाफेल लिया लेकिन हर कोई दोपहर का भोजन करना चाहता था और इसलिए उन्होंने होटल वापस जाकर खाना खाया.’

नहीं खा सकते ठंडा खाना 

उन्होंने कहा, ‘समस्या यह है कि आईसीसी (ICC)ट्रेनिंग के बाद गर्म भोजन नहीं दे रहा है. बाइलेटरल सीरीज में मेजबान संघ खानपान का इंतजाम देखता है और वे हमेशा ट्रेनिंग सत्र के बाद गर्म भारतीय भोजन उपलब्ध कराते हैं लेकिन आईसीसी के लिए, नियम सभी देशों के लिए समान हैं.’

अधिकारी ने कहा, ‘दो घंटे की ट्रेनिंग के बाद आप एवोकेडो, टमाटर और खीरे के साथ एक ठंडा सैंडविच (ग्रिल भी नहीं) नहीं खा सकते. सरल शब्दों में यह अपर्याप्त पोषण है.’ यह दिलचस्प होगा अगर BCCI कोई कदम उठाता है और आगामी ट्रेनिंग सत्रों के लिए गर्म भारतीय भोजन की व्यवस्था करता है. 

(इनपुट: भाषा)

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here