Home Breaking News WC: न्यूजीलैंड-अफगानिस्तान का मैच धुला, इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया में किसी एक का सेमीफाइनल की रेस से बाहर होना तय

WC: न्यूजीलैंड-अफगानिस्तान का मैच धुला, इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया में किसी एक का सेमीफाइनल की रेस से बाहर होना तय

0
WC: न्यूजीलैंड-अफगानिस्तान का मैच धुला, इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया में किसी एक का सेमीफाइनल की रेस से बाहर होना तय

[ad_1]

टी20 विश्व कप 2022 में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। इस मैच के समय मेलबर्न में लगातार बारिश होती रही और टॉस तक नहीं हो सका। वहीं, इससे पहले इंग्लैंड की टीम को आयरलैंड के खिलाफ डकवर्थ लुईस नियम के तहत पांच रन से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड की इस हार के साथ ही पहले ग्रुप में सेमीफाइनल की रेस रोचक हो गई है। फिलहाल न्यूजीलैंड के बाद श्रीलंका की टीम दूसरे स्थान पर है और इंग्लैंड की टीम तीसरे नंबर पर हैं। सभी टीमों के दो मैच हो चुके हैं और चार टीमों के पास दो अंक हैं। न्यूजीलैंड तीन अंक के साथ पहले और अफगानिस्तान एक अंक के साथ आखिरी पायदान पर है। 

दोनों ग्रुप से शुरुआती दो टीमें ही सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। पहले ग्रुप से फिलहाल न्यूजीलैंड का दावा सबसे मजबूत है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें एक-एक मैच हार चुकी हैं और इन दोनों में से किसी एक टीम का सेमीफाइनल से बाहर होना लगभग तय हो चुका है। अब दोनों में से कोई एक टीम अधिकतम छह अंक हासिल कर पाएगी और उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाएं लगभग खत्म हो जाएंगी। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला मैच वर्चुअल क्वार्टर फाइनल की तरह होगा। आइए जानते हैं, पहले ग्रुप की सभी टीमों के सेमीफाइनल में पहुंचने के समीकरण क्या हैं। 

T20 World Cup: इंग्लैंड दूसरी बार बना आयरलैंड का शिकार, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज भी उसके उलटफेर से नहीं बचे

न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड को पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी जीत मिली थी। वहीं, अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। इससे न्यूजीलैंड को नुकसान हुआ है, क्योंकि अफगानिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करना न्यूजीलैंड के लिए ज्यादा मुश्किल नहीं होता। फिलहाल कीवी टीम के पास दो मैच के बाद तीन अंक हैं और यह टीम अंक तालिका में शीर्ष पर है। 

अब न्यूजीलैंड को इंग्लैंड, श्रीलंका और आयरलैंड के खिलाफ खेलना है। सभी मैच जीतने पर न्यूजीलैंड के पास नौ अंक होंगे और यह टीम टॉप पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंचेगी। हालांकि, कोई मैच हारने पर न्यूजीलैंड के लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी और श्रीलंका की टीम शुरुआती दो स्थान में रहकर सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। 

T20 World Cup: मंकीगेट से लेकर खराब खाने तक, सिडनी में बार-बार हुआ भारतीय टीम से भेदभाव

श्रीलंका

दो मैचों में एक जीत के साथ श्रीलंका की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर हैं। श्रीलंका के पास दो अंक हैं और इस टीम को न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है। सभी मैच जीतने पर यह टीम आठ अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंच सकती है, लेकिन इस टीम के लिए अब कोई मैच जीतना आसान नहीं होगा। ऐसे में श्रीलंका के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कम हैं। 

ICC T20I Rankings: पांच पायदान के फायदे के साथ कोहली टॉप-10 में, सूर्यकुमार यादव को नुकसान

इंग्लैंड

इंग्लैंड ने पहले मैच में अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराया था। हालांकि, दूसरे मैच में आयरलैंड के खिलाफ इस टीम को अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा है। अब इंग्लैंड के पास दो अंक हैं और यह टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। बाकी मैच जीतने पर इंग्लैंड आसानी से सेमीफाइनल में पहुंचेगा। हालांकि, इंग्लैंड के लिए अब कोई भी मैच आसान नहीं है। इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका से खेलना है। अगर यह टीम इनमें से कोई भी मैच हारती है तो सेमीफाइनल से बाहर हो सकती है। 

IRE vs ENG T20: आयरलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में किया दूसरा उलटफेर, वेस्टइंडीज के बाद अब इंग्लैंड का किया शिकार

आयरलैंड

आयरलैंड को सुपर-12 के पहले मुकाबले में श्रीलंका ने नौ विकेट से हराया था, लेकिन दूसरे मैच में इस टीम ने सभी को चौकाते हुए इंग्लैंड को पांच रन से हरा दिया। आयरलैंड के पास दो मैच में दो अंक हैं और अभी भी यह टीम सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है। हालांकि, सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए आयरलैंड को अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी टीमों के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी। इसकी संभावना बेहद कम है और आयरलैंड का सेमीफाइनल में पहुंचना बहुत मुश्किल है। 

T20 WC: सिडनी में भारतीय टीम को नहीं मिला सही खाना, 42 किमी दूर प्रैक्टिस करने से किया मना, आईसीसी ने दी सफाई



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here