Home Breaking News आशिकों का अड्डा बना बिग बॉस का घर, अब्दु-निमृत से लेकर साजिद-अर्चना तक सभी ने जमकर किया रोमांस

आशिकों का अड्डा बना बिग बॉस का घर, अब्दु-निमृत से लेकर साजिद-अर्चना तक सभी ने जमकर किया रोमांस

0
आशिकों का अड्डा बना बिग बॉस का घर, अब्दु-निमृत से लेकर साजिद-अर्चना तक सभी ने जमकर किया रोमांस

[ad_1]

टेलीविजन का मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन हर दिन रोमांचित होता जा रहा है। यह शो शुरुआत से ही दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है और लगातार लोगों का मनोरंजन भी कर रहा है। ऐसे में शो को हर दिन दिलचस्प बनाने के लिए बिग बॉस भी तरह-तरह के जतन करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच हाल ही में प्रसारित हुए शो के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों के बीच काफी कुछ नया और मजेदार देखने को मिला।

गुरुवार को प्रसारित हुए एपिसोड में बिग बॉस ने घर को हॉस्टल में तब्दील कर दिया। घर के अंदर लड़कों और लड़कियों का दो अलग हॉस्टल बनाते हुए बिग बॉस में साजिद खान और रचना गौतम को इन हॉस्टल के वार्डन के तौर पर नियुक्त किया। साथ ही हॉस्टल में बंद सभी घरवालों को यह टास्क दिया कि उन्हें अलग-अलग रहते हुए अपना कनेक्शन बनाना है और अंत में जीतने वाले सदस्य को एक विशेष अधिकार दिया जाएगा।

Feroze Khan: घरेलू हिंसा के आरोपी फिरोज खान के खिलाफ हुई पाकिस्तानी इंडस्ट्री, बोले- बैन करो, जेल में डालो

टास्क के दौरान घर के अंदर काफी खुशमिजाज और रोमांटिक माहौल देखने को मिला। एक तरफ बिग बॉस द्वारा बनाए गए सभी कनेक्शन एक-दूसरे के साथ रोमांस और मस्ती मजाक करते नजर आए तो वहीं दूसरी तरफ अर्चना गौतम बॉयज हॉस्टल के वॉर्डन यानी साजिद खान पर डोरे डालती भी नजर आईं। घर के इस नए कंसेप्ट ने लोगों का जमकर मनोरंजन भी किया और हर दिन होने वाली लड़ाई-झगड़ों से भी कुछ समय के लिए सभी को निजात दिला दी। 

Bollywood Movies: बॉलीवुड की इन फिल्मों के मेकर्स को लीड एक्टर बदलना पड़ा भारी, सीक्वल में लगा करोड़ों का चूना



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here