[ad_1]

कोयंबटूर कार ब्लास्ट केस
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
कोयंबटूर कार ब्लास्ट मामले में पुलिस ने छठवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान अफसर खान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह धमाके में जान गंवाने वाले जमेशा मुबिन का चचेरा भाई है। कोयंबटूर पुलिस के मुताबिक, एसआईटी ने उसे दो दिन पहले पकड़ लिया था।
बता दें कि 25 अक्तूबर को तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के उक्कड़म में कार में एलपीजी सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिस कार में धमाका हुआ वह उक्कड़म में एक मंदिर के पास खड़ी थी। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस और दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मृतक की पहचान कोयंबटूर के जमीशा मुबिन के तौर पर हुई है। उसके परिजनों से पूछताछ जारी है। कार के मालिक की भी पहचान कर ली गई है। घटना स्थल पर जली कार के अलावा कीलें और कंचे बिखरे मिले हैं। इसलिए घटना को लेकर कई तरह के संदेह जताए जा रहे हैं।
इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनकी पहचान मुहम्मद तालका, मोहम्मद अजहरुद्दीन, मोहम्मद रियाज, फिरोज इस्माइल और मोहम्मद नवाज इस्माइल के रूप में हुई थी। अब पुलिस ने छठवें आरोपी अफसर खान को गिरफ्तार कर लिया है। वह जमीशा मुबिन का चचेरा भाई बताया जा रहा है।
[ad_2]
Source link