Home Sports पाकिस्तान की नहीं देखी होगी ऐसी वापसी, 6 गेंद पर झटके 4 विकेट, रन भी नहीं दिए

पाकिस्तान की नहीं देखी होगी ऐसी वापसी, 6 गेंद पर झटके 4 विकेट, रन भी नहीं दिए

0
पाकिस्तान की नहीं देखी होगी ऐसी वापसी, 6 गेंद पर झटके 4 विकेट, रन भी नहीं दिए

[ad_1]

हाइलाइट्स

तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम ने झटके 4 विकेट
लेग स्पिनर शादाब खान ने भी लिया 3 विकेट

नई दिल्ली. शादाब खान (Shadab Khan) और मोहम्मद वसीम (Mohammad Wasim) ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की बेहतरीन वापसी कराई. सेमीफाइनल की उम्मीद को बनाए रखने के लिए उसे यह मैच (T20 World Cup 2022) जीतना बेहद जरूरी है. टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे टीम का स्कोर एक समय 3 विकेट पर 95 रन था. इसके बाद पाक गेंदबाजों ने 6 गेंद के भीतर 4 विकेट लेकर विरोधी टीम को पस्त कर दिया. इस दाैरान जिम्बाब्वे के बल्लेबाज एक भी नहीं बना सके. मैच में जिम्बाब्वे ने पहले खेलते हुए 8 विकेट पर 130 रन बनाए हैं. अभी ग्रुप-2 के प्वाइंट टेबल की बात करें, तो भारतीय टीम नंबर-1 पर है.

जिम्बाब्वे का स्कोर 13.4 ओवर 4 विकेट पर 95 रन था. यह ओवर लेग स्पिनर शादाब खान डाल रहे थे. उन्होंने 5वीं गेंद पर सीन विलियम्स को बोल्ड कर लिया. उन्होंने 28 गेंद पर 31 रन बनाए. 3 चौका जड़ा. इसके बाच उतरे रेगिस चकबावा बिना खाता खोले अगली गेंद पर आउट हो. 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर मोहम्मद वसीम ने जिम्बाब्वे को बड़ा झटका दिया. उन्होंने सिकंदर रजा को हारिस रऊफ के हाथों कैच कराया. उन्होंने 16 गेंद पर 9 रन बनाए.

जोंगवे भी नहीं खोल सके खाता
मोहम्मद वसीम ने अगली गेंद पर ल्यूक जोंगवे को बोल्ड कर जिम्बाब्वे को 7वां झटका दिया. वे भी खाता नहीं खोल सके. ऐसे में लगा कि जिम्बाब्वे की टीम जल्द सिमट जाएगी. लेकिन रेयान बर्ल और ब्रेड इवांस ने टीम को संभाला और स्कोर को 120 रन के पार पहुंचाया. इवांस ने 15 गेंद पर 19 रन बनाए. हालांकि पाकिस्तान के मुख्य तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी इस मैच में भी विकेट नहीं ले सके. उन्होंने 4 ओवर में 29 रन दिए.

T20 WC: पाकिस्तान ने 150 छक्के मारने वाले बल्लेबाज को किया बाहर

युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह को भी मैच में विकेट नहीं मिला. उन्होंने 4 ओवर में 34 रन खर्च किए. लेग स्पिनर शादाब खान ने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट झटके. वहीं मोहम्मद वसीम ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. वे टी वर्ल्ड कप का अपना पहला मैच खेल रहे हैं. वहीं हारिस रऊफ ने 4 ओवर में 12 रन देकर एक विकेट लिया.

Tags: Babar Azam, Pakistan, Shadab Khan, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Zimbabwe

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here