Home Sports BCCI का बड़ा ऐलान, अब महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को पुरुषों के बराबर मिलेगी मैच फीस

BCCI का बड़ा ऐलान, अब महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को पुरुषों के बराबर मिलेगी मैच फीस

0
BCCI का बड़ा ऐलान, अब महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को पुरुषों के बराबर मिलेगी मैच फीस

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारतीय क्रिकेट में बड़े बदलाव की शुरुआत
अब महिला क्रिकेटर को पुरुषों के बराबर मैच फीस मिलेगी

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट में बड़े बदलाव की शुरुआत हो गई है. अब बीसीसीआई (BCCI) के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को भी पुरुषों के बराबर मैच फीस मिलेगी. बीसीसीआई की अपेक्स काउंसिल ने यह ऐतिहासिक फैसला किया है. बोर्ड के सचिव जय शाह (Jay Shah) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.

जय शाह ने ट्वीट किया, ‘ मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है भेदभाव मिटाने की दिशा में बीसीसीआई ने पहला कदम उठाया है. हम बोर्ड से अनुबंधित महिला क्रिकेटर के लिए समान वेतन की पॉलिसी लागू कर रहे हैं. अब महिला और पुरुष दोनों क्रिकेट खिलाड़ियों को एक जैसी मैच फीस मिलेगी. इसके जरिए हम क्रिकेट में लैंगिक समानता के एक नए युग में प्रवेश कर रहे हैं.’

BCCI, Womens cricketer fees, indian woemen cricketer

जय शाह का ट्वीट

बीसीसीआई के इस ऐतिहासिक फैसले के बाद अब महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को एक टेस्ट के लिए पुरुष खिलाड़ियों के बराबर 15 लाख रुपये मैच फीस के तौर पर मिलेंगे. वहीं, वनडे के लिए 6 लाख और टी20 के लिए 3 लाख रुपये बतौर मैच फीस मिलेगी. जय शाह ने कहा कि समान वेतन महिला क्रिकेट खिलाड़ियों से किया मेरा वादा था और मैं अपेक्स काउंसिल का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने इसे लागू करने में पूरा सहयोग दिया.

Tags: BCCI, Harmanpreet kaur, Indian women cricketer, Jay Shah, Women cricket

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here