[ad_1]

Elon Musk
– फोटो : Isntagram
ख़बर सुनें
विस्तार
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) और ट्विटर (Twitter) के बीच हुई 44 बिलियन अमेरिकी डॉलर की डील आज यानी शुक्रवार को फाइनल होना है। इससे ठीक एक दिन पहले गुरुवार को एलन मस्क ट्विटर खरीदने को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आखिर इस डील के पीछे उनका क्या मकसद है? उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट जारी कर इस प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन को लेकर भी अपनी राय जाहिर की।
ट्विटर पर विज्ञापनदाताओं के नाम किया एक पोस्ट
एलन मस्क ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर को खरीदने की डील के पीछ के मकसद को बताने के लिए गुरुवार को एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने ये भी बताया कि प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन को लेकर वो क्या सोचते हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि प्रिय ट्विटर विज्ञापनदाता… मैं ट्विटर खरीदने को लेकर अपनी प्रेरणा व्यक्तिगत रूप आपके साथ साझा करना चाहता हूं। मैंने ट्विटर क्यों खरीदा, इसे लेकर लगातार कई अटकलें लगाई गईं, लेकिन इनमें से ज्यादातर गलत साबित हुई हैं। मस्क ने खुलासा करते हुए लिखा कि उन्होंने ट्विटर को इसलिए खरीदा है ताकि हमारी आने वाली सभ्यता के पास एक कॉमन डिजिटल स्पेस हो, जहां विभिन्न विचारधारा और विश्वास के लोग किसी भी किसी तरह की हिंसा का सहारा लिए बिना, स्वस्थ तरीके से विश्वासों की एक विस्तृत श्रृंखला के साथ चर्चा कर सकें।
Dear Twitter Advertisers pic.twitter.com/GMwHmInPAS
— Elon Musk (@elonmusk) October 27, 2022
मस्क ने किया खतरे का जिक्र
एलन मस्क ने पोस्ट में आगे लिखा कि यहां पर अभी एक बड़ा खतरा सामने है कि सोशल मीडिया कट्टर दक्षिणपंथ और कट्टर वामपंथ के बीच में बंट जाएगा और हमारी सोसाइटी में और नफरत फैलाएगा। ज्यादा क्लिक की चाह में अधिकतर ट्रेडिशनल संस्थानों ने इसे हवा दी है, लेकिन ऐसा करने से संवाद का मौका कहीं खो गया है। इसे साथ ही मस्क ने कहा कि ट्विटर को “सभी का गर्मजोशी से स्वागत” करना चाहिए और उपयोगकर्ताओं को वह अनुभव चुनने में सक्षम बनाना चाहिए जो वे चाहते हैं। इसके अलावा, मस्क ने विज्ञापनदाताओं से कहा कि वह चाहते हैं कि यह प्लेटफॉर्म दुनिया में सबसे सम्मानित विज्ञापन प्लेटफॉर्म हो।
पैसा कमाना मकसद नहीं
एलन मस्क ने विज्ञापनदाताओं से कहा कि ट्विटर के साथ सौदा पैसा कमाने के लिए नहीं किया है। मैंने यह सौदा ‘‘मानवता की मदद’’ के लिए यह किया है, जिससे मुझे प्यार है। मैं यह पूरी विनम्रता के साथ कर रहा हूं क्योंकि ऐसे लक्ष्य को हासिल करने में असफलता मिले, ऐसा संभव है, ये मानकर चलना चाहिए। गौरतलब है कि डेलावेयर कोर्ट ने एलन मस्क को मौजूदा शर्तों पर ट्विटर डील 28 अक्तूबर 2022 यानी शुक्रवार तक फाइनल करने के लिए कहा है। इससे एक दिन पहले उन्होंने ट्विटर पर यह पोस्ट जारी किया।
मस्क की मां दिया यह संदेश
एलन मस्क के ट्विटर पोस्ट पर उनकी मां मेय मस्क (Maye Musk) ने ट्वीट करते हुए बड़ी बात कही। उन्होंने मस्क की इस पोस्ट को अपने ट्विटर अकाउंट से साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, अद्भुत संदेश… #प्राउड मॉम
Wonderful message 🥰🤗 #ProudMom https://t.co/GhREVgIHNC
— Maye Musk (@mayemusk) October 27, 2022
बता दें कि जुलाई में इस घटना के एक आश्चर्यजनक मोड़ आया था, जब एलन मस्क, जो लंबे समय से ट्विटर को खरीदने में अपनी रुचि दिखा रहे थे, अचानक सौदे को रद्द कर दिया था। टेस्ला के सीईओ ने यह आरोप लगाकर ऐसा किया था कि ट्विटर ने अपने प्लेटफॉर्म पर स्पैम और नकली बॉट खातों की संख्या को गलत तरीके से प्रस्तुत करके उनके आपसी खरीद समझौते का उल्लंघन किया है। मस्क द्वारा सौदे की समाप्ति की घोषणा के बाद बाजार में तेज गिरावट देखी गई थी। बाद में ट्विटर ने मस्क पर इस सौदे से बाहर निकलने के बहाने बॉट्स का उपयोग करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया था।
इसके बाद पिछले हफ्ते फिर से मस्क ने पुष्टि की कि वह प्रति शेयर 54.20 अमेरिकी डालर की मूल रूप से सहमत कीमत पर ट्विटर को खरीदने के साथ आगे बढ़ेंगे। हालांकि, विवाद की देखरेख कर रहे एक न्यायाधीश ने 28 अक्तूबर तक ट्विटर सौदे की कानूनी कार्यवाही पर रोक लगा दी थी।
[ad_2]
Source link