[ad_1]
Happy Bhai Dooj 2022 Wishes: भाई और बहन के अटूट रिश्ते को एक पर्व के तौर पर मनाया जाता है। इसके लिए साल में दो खास मौके होते हैं। रक्षाबंधन के अलावा भाई दूज के दिन को भाई और बहन त्योहार की तरह मनाते हैं। भाई दूज दिवाली के दूसरे दिन मनाया जाता है। इस साल तिथियों के संयोग के कारण भाई दूज दो दिन मनाई जा रही है। 26 अक्तूबर और 27 अक्तूबर को भाई दूज का पर्व है। भाई दूज के मौके पर बहन भाई की लंबी उम्र की कामना करते हुए पूजा करती हैं और भाई के माथे पर तिलक लगाकर उनका मुंह मीठा कराती हैं। भाई बहन को तोहफे देते हैं और उनकी सलामती व सुरक्षा का वचन देते हैं। भाई दूज के मौके पर हर भाई और बहन को एक दूसरे को इस खास पर्व की शुभकामनाएं देनी चाहिए। यहां भाई दूज के कुछ आकर्षक वॉलपेपर्स दिए जा रहे हैं, जिसे आप डाउनलोड करके अपने प्रियजनों को व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए भेज सकते हैं।
जो दुआ मांगो, उसे तुम हमेशा पाओ।
भाई दूज के त्योहार में भैया जल्दी आओ
अपनी बहन से आकर तिलक लगवाओ।
भाई दूज की शुभकामनाएं!
मुबारक हो भाई दूज का त्योहार।
भाई दूज की शुभकामनाएं!
भाई का तोहफा देख चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।
भाई बहन का ये रिश्ता न पड़े कभी लूज,
मेरी तरफ से मुबारक हो आपको भाई दूज।
भाई दूज की शुभकामनाएं!
तू आजा अब मुझे इंतजार नहीं करना।
मत डर अब तू इस दुनिया से
सबसे लड़ने खड़ी है तेरी बहना।
भाई दूज की शुभकामनाएं!
[ad_2]
Source link