[ad_1]
10:49 AM, 27-Oct-2022
IND vs NED T20 Live: सिडनी स्टेडियम में भारतीय फैंस
सिडनी में भारत और नीदरलैंड के बीच मैच खेला जाएगा। इसी मैदान पर अभी दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच मुकाबला हो रहा है। भारतीय फैंस इसी बीच मैच देखने के लिए स्टेडियम में पहुंचने लगे हैं। कई फैंस भारतीय टीम की जर्सी में नजर आ रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच मैच के तुरंत बाद टीम इंडिया का मुकाबला होगा।
10:14 AM, 27-Oct-2022
IND vs NED T20 Live: नीदरलैंड की नजर सुपर-12 में पहली जीत पर
नीदरलैंड की टीम सुपर-12 में पहली जीत हासिल करने उतरेगी। उसे पिछले मुकाबले में बांग्लादेश ने हराया था। उसने पहले राउंड में यूएई और नामीबिया के खिलाफ जीत हासिल की थी। उसे श्रीलंका के खिलाफ हार मिली थी। तीन मैच में दो जीत हासिल कर उसने सुपर-12 के लिए क्वालीफाई किया था।
09:27 AM, 27-Oct-2022
IND vs NED T20 Live: पहली बार दोनों टीमें आमने-सामने
भारतीय टीम टी20 फॉर्मेट में पहली बार नीदरलैंड का सामना करेगी। इससे पहले वह दो वनडे उसके खिलाफ खेल चुकी है। 2003 और 2011 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने नीदरलैंड को हराया था। भारतीय टीम अगर उसके खिलाफ सिडनी में जीत लेती है तो उसकी सेमीफाइनल की राह आसान हो जाएगी। भारत के दो मैच में चार अंक हो जाएंगे।
09:00 AM, 27-Oct-2022
IND vs NED T20 Live: सिडनी में भारत का मुकाबला नीदरलैंड से आज, सिडनी स्टेडियम में पहुंचने लगे फैंस
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में आज अपना दूसरा मैच खेलेगी। सिडनी में गुरुवार को उसका सामना नीदरलैंड से होगा। दोनों टीमें पहली बार टी20 में आमने-सामने होंगी। भारत अगर यह मैच जीत लेता है तो उसके चार अंक हो जाएंगे। सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीद और ज्यादा बढ़ जाएगी। वहीं, नीदरलैंड लगातार दूसरी हार से बचना चाहेगा। पिछले मैच में उसे बांग्लादेश ने हराया था।
[ad_2]
Source link