[ad_1]
हाइलाइट्स
विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 82 रन की पारी खेली थी
रोहित शर्मा नीदरलैंड के खिलाफ मैच में विराट को छोड़ सकते हैं पीछे
भारत और नीदरलैंड के बीच गुरुवार को मुकाबला खेला जाएगा
नई दिल्ली. भारत और नीदरलैंड (India vs Netherlands) की टीमें गुरुवार (27 अक्टूबर) को टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) सुपर 12 मुकाबले में भिड़ेंगी. यह मुकाबला सिडनी क्रिके ग्राउंउ में खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) के बीच भी एक प्रतिद्वंदिता देखने को मिलेगी. विराट कोहली इस समय टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप पर हैं. रोहित शर्मा उनके बेहद करीब हैं. नीदरलैंड के खिलाफ दोनों बल्लेबाज एक दूसरे से आगे निकलने की कोशिश करेंगे.
रोहित और विराट के बीच इस समय ‘चूहे-बिल्ली’ का खेल चल रहा है. पिछले कुछ समय से दोनों के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले और दूसरे नंबर पर जंग जारी है. कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रन की पारी खेलकर रोहित शर्मा से ताज छीन लिया था. अब रोहित के पास विराट कोहली को पीछे छोड़ने का मौका है.
T20 World Cup 2022 Live Updates: रिली रुसो का धमाकेदार शतक, बांग्लादेश के सामने 206 रन का लक्ष्य
विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रन बनाए थे
भारत ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर टी20 विश्व कप में धमाकेदार शुरुआत की है. पाकिस्तान के खिलाफ विराट ने 53 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए थे. एक समय भारतीय टीम 31 के कुल स्कोर पर अपने चार विकेट गंवाकर मुश्किल में घिरती हुई नजर आ रही थी लेकिन, तभी विराट और हार्दिक ने पारी को संभालते हुए टीम इंडिया को रोमांचक जीत दिलाई. भारत ने आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की थी.
रोहित टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4 शतक जड़ चुके हैं
रोहित शर्मा ने 143 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 140 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से अभी तक 3741 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 28 अर्धशतक और चार शतक लगाए हैं. रोहित के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 178 छक्के दर्ज हैं. दूसरी ओर विराट कोहली 110 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 138 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 3794 रन जुटाए हैं. विराट कोहली एक शतक और 34 अर्धशतक जड़ चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Netherlands, Rohit sharma, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : October 27, 2022, 10:56 IST
[ad_2]
Source link