[ad_1]
हाइलाइट्स
जीत के बाद ऑलराउंडर सिकंदर रजा ने रिकी पोंटिंग का आभार जताया है
मैच के बाद बोले- इन सभी भावनाओं के लिए क्या बोलूं. अभी तो गला सूख रहा है
पर्थ. जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए पाकिस्तान को आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में एक रन से हरा दिया. इस हार के बाद पाकिस्तान पर वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है. जिम्बाब्वे जीत के नायक रहे ऑलराउंड सिकंदर रजा ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाकर पाकिस्तानी मिडिल ऑर्डर की कमर तोड़ दी और जीत के सूत्रधार बने.
जीत के बाद ऑलराउंडर सिकंदर रजा पहले तो कुछ बोल ही नहीं पाए. उन्होंने कहा कि इन सभी भावनाओं के लिए क्या बोलूं. अभी तो गला सूख रहा है. लेकिन मैं अपनी इस टीम से बहुत प्यार करता हूं. जीत में मिली प्रेरणा को लेकर उन्हाेंने कहा कि उनके इस अच्छे खेल की वजह आस्ट्रेलियाई महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग के प्रेरणादायी शब्दों का भी काफी हाथ रहा है. रजा ने चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट झटके, जिससे उन्होंने बड़े उलटफेर में अहम भूमिका निभायी और इससे उन्हें तीसरा ‘मैन ऑफ द मैच’ पुरस्कार मिला.
यहां से मिली जीत की प्रेरणा
रजा ने मैच के बाद कहा, ‘‘आज सुबह रिकी पोंटिंग ने मुझे एक छोटी सी ‘क्लिप’ भेजी थी. मैं उत्साहित था, मैं नर्वस भी था, मैं आज के लिये काफी रोमांचित भी था.’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रेरणा तो थी लेकिन मुझे थोड़ा अच्छा करने की जरूरत थी. मुझे लगता है कि उस क्लिप ने बेहतरीन काम किया इसलिये रिकी को भी धन्यवाद.’’
Pak vs Zim: जिम्बाब्वे की जीत के हीरो रहे पाकिस्तान मूल के सिकंदर रजा, मिडिल ऑर्डर की तोड़ी कमर
कप्तान इर्विन ने इस जीत को बताया खास
जिम्बाब्वे के कप्तान क्रेग इर्विन ने इस जीत को विशेष करार दिया. उन्होंने कहा, ‘‘सुपर 12 में हमने जो काम किया, उसे देखते हुए हम टूर्नामेंट में यहीं अंत नहीं होने देना चाहते थे. हम शीर्ष टीमों के खिलाफ अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते थे.’’
पाकिस्तान के कप्तान बाबर ने जताई निराशा
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम इस हार से काफी निराश थे, उन्होंने कहा कि टीम की बल्लेबाजी अच्छी नहीं थी. उन्होंने कहा, ‘‘पहले छह ओवर हमारे लिये अच्छे नहीं रहे, लेकिन शादाब खान और शान मसूद ने भागीदारी निभायी लेकिन दुर्भाग्य से शादाब आउट हो गया. फिर लगातार विकेट गिरते रहे जिससे बल्लेबाजी पर दबाव बन गया.’’
(भाषा से इनपुट के साथ)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India Vs Pakistan, Pakistan cricket team, Sikandar Raza, T20 World Cup, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : October 27, 2022, 22:39 IST
[ad_2]
Source link