[ad_1]

पाकिस्तान की टीम
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
टी20 विश्व कप में पाकिस्तान को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। जिम्बाब्वे ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान की टीम को एक रन से हरा दिया। पिछले मैच में पाकिस्तान को भारत के हाथों चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। जिम्बाब्वे के खिलाफ हार के साथ पाकिस्तान की सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है।
पाकिस्तान दो मैचों में दो हार के साथ सुपर-12 राउंड के ग्रुप-2 की अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, जिम्बाब्वे की टीम दो मैचों में तीन अंक के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। भारत चार अंक के साथ पहले स्थान पर है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका दो मैचों में तीन अंक और जिम्बाब्वे से बेहतर नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है।
[ad_2]
Source link