Home Sports T20 World Cup 2022: मैथ्यू वेड कोरोना पॉजिटिव, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ खेलने को तैयार

T20 World Cup 2022: मैथ्यू वेड कोरोना पॉजिटिव, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ खेलने को तैयार

0
T20 World Cup 2022: मैथ्यू वेड कोरोना पॉजिटिव, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ खेलने को तैयार

[ad_1]

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में कोविड-19 का ताजा मामला सामने आया है. विश्व कप अभियान के दौरान मैथ्यू वेड कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले टीम के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. 15 सदस्यीय ऑस्ट्रेलिया टीम में वेड एकमात्र विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, क्योंकि रिजर्व विकेटकीपर जोश इंगलिस पहले ही चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. माना जा रहा है कि वेड में केवल मामूली लक्षण हैं और अगर उनकी स्थिति नहीं बिगड़ती तो उनके एमसीजी में इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार (28 अक्टूबर) को होने वाले मैच में शामिल होने की उम्मीद है.

ऑस्ट्रेलियाई टीम के प्रवक्ता ने 34 वर्षीय खिलाड़ी के कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि कर दी है. क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू के अनुसार, वेड को कोविड -19 के लिए केवल मामूली लक्षणों का अनुभव हो रहा है. आईसीसी के नियमों के अनुसार, एक खिलाड़ी, जो कोविड -19 पॉजिटिव हो, वह अभी भी मैच खेल सकता है. मैथ्यू वेड लेग स्पिनर एडम जाम्पा के बाद दूसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं, जो चल रहे टी 20 विश्व कप 2022 टूर्नामेंट में कोविड -19 पॉजिटिव हो गए हैं. जाम्पा कोविड की वजह से मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के खेल से चूक गए थे.

T20 WC 2022 Points Table: साउथ अफ्रीका जीत के साथ टॉप पर, देखें भारत और पाकिस्तान की स्थिति

पिछले 2 दिनों में कोविड -19 नेगेटिव होने के बाद एडम जाम्पा के शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेलने की उम्मीद है. जाम्पा को जंक्शन ओवल में नेट्स पर गेंदबाजी करते हुए भी देखा गया था, जहां ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने ब्लॉकबस्टर संघर्ष के लिए ट्रेनिंग की.

रिपोर्ट के मुताबिक, ग्लेन मैक्सवेल गुरुवार को ट्रेनिंग के दौरान विकेटकीपिंग कर रहे थे. हालांकि, कप्तान एरॉन फिंच पहले ही कह चुके हैं कि अगर मैथ्यू वेड किसी कारण से उपलब्ध नहीं होते हैं तो डेविड वॉर्नर उनकी जगह ले सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया ने जोश इंगलिस के बाहर होने के बाद बिना रिजर्व विकेटकीपर के साथ जाने का जोखिम उठाया है. इंगलिस की जगह ऑस्ट्रेलिया ने कैमरन ग्रीन को टीम में शामिल किया था.

रोहित-विराट की बल्लेबाजी में निखार की वजह हैं टीम इंडिया के 3 शख्स, जानें कैसे कराते हैं तैयारी

भले ही मैथ्यू वेड शुक्रवार को खेलें, लेकिन उन्हें टीम बस में टीम के बाकी सदस्यों के साथ टीम होटल से मैदान तक यात्रा करने की अनुमति नहीं है. वेड मैच से पहले या मैच के दौरान सिडनी में ड्रेसिंग रूम का भी इस्तेमाल नहीं कर सकते. ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद होगी कि एक सप्ताह से भी कम समय में कोविड -19 के लिए दो खिलाड़ियों के पॉजिटिव होने के बाद यह वायरस उनसे शिविर में और न फैले.

ऑस्ट्रेलियाई टीम इस प्रकार है:
एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, एरॉन फिंच (कप्तान), कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्ड्सन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर, एडम जाम्पा.

ऑस्ट्रेलिया टीम का टी20 वर्ल्ड कप शेड्यूल:
22 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड से 89 रनों से हारा
25 अक्टूबर- श्रीलंका को 7 विकेट से हराया
28 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड
31 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड, गाबा
4 नवंबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान, एडिलेड ओवल

Tags: Australia vs England, Covid-19 positive, Matthew wade, T20 World Cup, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here