Home Breaking News Tamil Nadu: द्रमुक नेता सादिक ने भाजपा की महिला नेताओं पर की अपमानजनक टिप्पणी, सांसद कनिमोझी ने मांगी माफी

Tamil Nadu: द्रमुक नेता सादिक ने भाजपा की महिला नेताओं पर की अपमानजनक टिप्पणी, सांसद कनिमोझी ने मांगी माफी

0

[ad_1]

द्रमुक सांसद कनिमोझी।

द्रमुक सांसद कनिमोझी।
– फोटो : ANI

ख़बर सुनें

डीएमके नेता सैदाई सादिक द्वारा तमिलनाडु भाजपा की महिला नेताओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने के बाद द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) की महिला विंग की सचिव और सांसद कनिमोझी ने गुरुवार को खुले तौर पर माफी मांगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे एक वीडियो क्लिप में डीएमके प्रवक्ता सैदाई सादिक द्वारा अभिनेत्रा से भाजपा नेता बनीं खुशबू सुंदर, नमिता, गौतमी और गायत्री रघुराम के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करते साफ सुना जा सकता है। उन्हें यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि भगवा पार्टी तमिलनाडु में पैठ बनाने के लिए केवल इन अभिनेत्रियों पर निर्भर है। सादिक ने इन चारों भाजपा नेत्रियों को आइटम करार दिया था और उनके साथ-साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बारे में भी अपमानजनक टिप्पणी की थी।

अमित शाह को लेकर भी की टिप्पणी
सादिक की टिप्पणी पर उस समय विवाद खड़ा हो गया जब उन्होंने कहा कि “अभिनेत्री से भाजपा नेता बनी ये चारों महिलाएं “आइटम” हैं। सादिक ने कहा कि “खुशबू कहती हैं कि तमिलनाडु में कमल खिलेगा। मैं कहता हूं कि अमित शाह के सिर पर बाल वापस आ जाएंगे लेकिन तमिलनाडु में कमल के खिलने की कोई संभावना नहीं है।

खुशबू ने ट्वीट कर सीएम स्टालिन से पूछे सवाल
इस टिप्पणी के बाद भाजपा की महिला नेता खुशबू सुंदर ने कनिमोझी को टैग करते हुए एक ट्वीट में सवाल उठाया और पूछा कि क्या महिलाओं का अपमान करना न्यू द्रविड़ मॉडल का हिस्सा है? जब पुरुष महिलाओं को गाली देते हैं, तो कहा जाता है कि देखो, इसकी किस तरह की परवरिश की गई है और किस तरह के जहरीले वातावरण में उनका पालन-पोषण हुआ है। ऐसे ही पुरुष महिला के गर्भ का अपमान करते हैं। ऐसे पुरुष खुद को कलैग्नर के अनुयायी कहते हैं। क्या यह सीएम स्टालिन के शासन के तहत नया द्रविड़ मॉडल है?

सांसद कनिमोझी ने खुले तौर पर मांगी माफी
इसके बाद डीएमके महिला विंग की सचिव और सांसद कनिमोझी ने डीएमके प्रवक्ता सैदाई सादिक की टिप्पणी पर खुलकर माफी मांगी। कनिमोझी ने खुशबू के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, “मैं एक महिला और इंसान होने के नाते जो कुछ कहा गया उसके लिए माफी मांगती हूं। इसे कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है, चाहे किसी भी व्यक्ति ने कहा हो या किसी पार्टी से वे आते हों। इसके लिए मैं खुले तौर पर माफी मांगती हूं क्योंकि मेरे नेता स्टालिन और मेरी पार्टी द्रमुक ऐसे लोगों को माफ नहीं करती है।”
 
विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here