Home Sports VIDEO: बाबर आजम बने सुपरमैन, जिम्बाब्वे के खिलाफ एक हाथ से लपका कमाल का कैच

VIDEO: बाबर आजम बने सुपरमैन, जिम्बाब्वे के खिलाफ एक हाथ से लपका कमाल का कैच

0
VIDEO: बाबर आजम बने सुपरमैन, जिम्बाब्वे के खिलाफ एक हाथ से लपका कमाल का कैच

[ad_1]

हाइलाइट्स

जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को 131 रन का लक्ष्य दिया था
बाबर आजम ने एक हाथ से लपका हैरान करने वाला कैच

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के खिलाफ पर्थ में सुपर-12 राउंड का मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए. 131 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम 9 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हो गए. इससे पहले, वो भारत के खिलाफ मैच में खाता भी नहीं खोल पाए थे. जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में बाबर भले ही बड़ी पारी नहीं खेल पाए. लेकिन, उन्होंने मैच में एक शानदार कैच लपका और विकेटकीपर रेगिस चकाब्वा गोल्डन डक का शिकार हुए. बाबर के इस कैच का वीडियो वायरल हो रहा है.

बाबर ने यह कमाल का कैच जिम्बाब्वे की पारी के 14वें ओवर में लपका. यह ओवर शादाब खान ने फेंका था. उन्होंने अपने इस ओवर की पांचवीं गेंद पर सीन विलियम्स को क्लीन बोल्ड किया. विलियम्स 31 रन बनाकर आउट हुए. विलियम्स के आउट होने के बाद रेगिस चकाव्बा क्रीज पर उतरे. शादाब ने आखिरी गेंद फ्लाइडेट फेंकी, जो ऑफ स्टम्प से थोड़ा बाहर की तरफ थी. चकाब्वा ने इस पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की. गेंद बल्ले का किनारा लेकर तेजी से फर्स्ट स्लिप की तरफ तेजी से गई. वहां फील्डिंग कर रहे बाबर से गेंद काफी दूर थी. वक्त भी कम था. उन्होंने फौरन हवा में छलांग लगाई और एक हाथ से कैच लपक लिया. एकबारगी तो बाबर को खुद यकीन नहीं हुआ. उनके इस कैच को देखकर गोल्डन डक का शिकार हुए चकाब्वा भी हैरत में पड़ गए.


VIDEO: इधर भारत ने मैच, उधर फैन ने जीता गर्लफ्रेंड का दिल, खुलेआम किया प्यार का इजहार

T20 World Cup Points Table: भारत की दोहरी जीत ने बिगाड़े दिग्गज टीमों के खेल, पाकिस्तान भी संकट में

इससे पहले, जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की थी लेकिन पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने शानदार वापसी की. 14वें ओवर में जिम्बाब्वे का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 95 रन था. लेकिन, इसी स्कोर पर टीम के चार और विकेट गिर गए. शादाब खान ने 14वें ओवर में लगातार 2 विकेट लिए. 15वें ओवर में की तीसरी और चौथी गेंद पर मोहम्मद वसीम जूनियर ने लगातार दो गेंद पर सिकंदर रजा और फिर ल्यूक जोंग्वे को आउट किया. इस तरह 95/3 से जिम्बाब्वे का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 97 रन हो गया. जिम्बाब्वे ने 8 विकेट पर 130 बन बनाए. सीन विलियम्स ने सबसे अधिक 31 रन बनाए. सलामी बल्लेबाज वेस्ली मधेवेरे और क्रेग इर्विन ने पहले विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी की.

Tags: Babar Azam, Pakistan, Shadab Khan, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Zimbabwe, Zimbabwe vs pakistan



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here